कश्मीर की सियासत में बड़ा नाम थे मुफ्ती मोहम्मद सईद
नई दिल्ली। आज सुबह जम्मू-कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वो इस महीने की 12 तारीख को 80 साल के होने वाले थे लेकिन जन्मदिन के पांच रोज पहले ही वो अपनी जिंदगी की जंग हार गये और देश और दुनिया को अलविदा कह दिया।
आईये जानते हैं स्लाइडों के जरिये कश्मीर की सियासत का बड़े नाम मुफ्ती मोहम्मद सईद के बारे में...

पहले कांग्रेसी थे
कश्मीर घाटी के बिजबेहरा में 12 जनवरी 1936 को जन्में मुफ्ती 1987 तक कांग्रेस मेंबर रहे।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
कांग्रेस से अपना राजनीतिक जीवन शुरु करने वाले मुफ्ती नेशनल कॉन्फेंस में भी रहे और उसके बाद उन्होंने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी बनाई।

तीन वर्ष तक मुख्यमंत्री
मुफ्ती मोहम्मद सईद वर्ष 2002 में वह पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में तीन वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे थे।

पहले मुस्लिम गृहमंत्री
मुफ्ती देश के पहले मुस्लिम गृहमंत्री थे, वो एनडीए की सरकार में थे।

डॉ रुबिया सईद का अपहरण
वो जब देश के होम मिनिस्टर थे तभी उनकी तीसरी बेटी डॉ रुबिया सईद का अपहरण हो गया था जिसके बदले में देश के 5 मिलिटेंस को छोड़ना पड़ा था। मोहम्मद सईद पर कई बार हमले भी किए जा चुके हैं।

बेटी महबूबा मूफ्ती के साथ
साल 1999 में मुफ्ती ने अपनी बेटी महबूबा मूफ्ती के साथ पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) बनायी।

कांग्रेस के साथ गठबंधन
उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 2002 से 2005 तक सीएम बने।

29 सीटें मिलीं
2014 के विधानसभा चुनाव के बाद पीडीपी को 29 सीटें मिलीं।

पिछले साल मार्च में सीएम बने
सईद बीजेपी-पीडीपी का अलायंस होने के बाद पिछले साल मार्च में सीएम बने थे।












Click it and Unblock the Notifications