डैडी बनें कैप्टन कूल धोनी, पत्नी साक्षी ने दिया बेटी को जन्म
नयी दिल्ली। भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिता बन गए है। उनके घर बेटी ने जन्म दिया है। पत्नी साक्षी धोनी ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। धोनी के पिता बनने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की ओर से बधाई संदेश भेजे जाने लगे हैं।

साक्षी की डिलीवरी गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में हुई। पापा धोनी अभी अपनी बेटी को नहीं देख पाएं है वो इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। धोनी वर्ल्ड खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के दौरे पर हैं।
हलांकि धोनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धोनी दंपत्ति ने साक्षी की प्रेंगनेंसी को पूरी तरह गोपनीय रखा था। धोनी के पिता बनने के बाद से ट्वीटर पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। हर कोई धोनी और साक्षी को बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications