गोडसे को 'हिंदू आतंकी' कहे जाने पर भड़कीं पायल रोहतगी, बोलीं- जिन्ना थे पहले आतंकवादी, सठिया गए हैं कमल हासन
मुंबई। मक्कल निधि माईम (एमएनएम) के नेता और हिंदुस्तान के बेमिसाल अभिनेताओं में से एक कमल हासन इन दिनों लोगों के निशाने पर हैं, वजह है उनका विवादित बयान, जो कि उन्होंने तमिलनाडु के अरावकुरिचि में चुनाव अभियान के दौरान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। हासन ने कहा, मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा, क्योंकि मैं मुस्लिमों के एरिया में सभा कर रहा हूं और मेरे सामने गांधी की प्रतिमा है बल्कि मुझे ऐसा ही लगता है कि देश का पहला आतंकी गोडसे था।

गोडसे को हिंदू आतंकी कहे जाने पर भड़कीं पायल रोहतगी
जिसके बाद कमल हासन को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त बहस छिड़ गई है, इसी क्रम में टीवी और बॉलीवुड के चर्चित चेहरों में से एक पायल रोहतगी ने कमल हासन के बयान पर तीखा हमला किया है, अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने वाली पायल ने कहा कि बुड्ढा ( कमल हासन) सठिया गया है, उन्हें आतंकवादी और मर्डर के बीच का अंतर ही नहीं पता है, पायल ने कहा कि हिन्दुस्तान में जब कोई खुद को राजनीति में चमकाना चाहता है तो सुर्खियों में आने की पूरी कोशिश करता है।
'आपको मर्डर और आतंकवाद में अंतर नहीं पता कमल हासन'
आप भी वो ही कर रहे हैं और हिंदू आतंकवाद से अच्छा टॉपिक आपके लिए हो ही नहीं सकता है और इसलिए आपने वो ही शीर्षक चुना, कहते हैं न कि बुढ़ापे में आदमी सठिया जाता है, आप भी अब जवान तो रहे नहीं, बूढ़े हो गए है और बुढ़ापे में आप भी सठिया गए हैं, शायद आप नहीं जानते कि नाथूराम गोडसे एक हिन्दू ब्राह्मण थे और गांधीजी भी हिन्दू थे।
भारत का पहला आतंकवादी मोहम्मद अली जिन्ना थे
एक हिन्दू ने जब दूसरे हिन्दू को मारा तो आतंक नहीं बल्कि ये हत्या हुई, जबकि आतंकवाद वह होता है, जो एक धर्म दूसरे धर्म या वैसे लोगों को खत्म करना चाहता है, जो उनकी विचारधारा के नहीं होते। इस हिसाब से आजाद भारत का पहला आतंकवादी मोहम्मद अली जिन्ना थे, जिसने देश को ही बांट दिया।
जिन्ना ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख लोगों का खून बहाया: रोहतगी
जिन्ना ने मासूम हिन्दू, मुस्लिम, सिख,लोगों का खूब बहाया क्योंकि उनको अपने लोगों के लिए पाकिस्तान चाहिए था, एक धर्म का आदमी जब किसी दूसरे धर्म के लोगों को टारगेट करता है, तो उसे आतंकवाद कहते हैं, मुस्लिम धर्म के राजाओं ने हजारों सालों से हिंदुओं को मुस्लिम बनने पर मजबूर किया और जो नहीं कर पाए उन्हें उन लोगों ने मार डाला, कमल हासन आप वोट पाने के लिए इस हद तक जा सकते हैं, इसका अंदाजा नहीं था।

सठिया गए हैं फ्लॉप कमल हासन: पायल रोहतगी
अब आपको नेता बनना है क्योंकि आपका ऐक्टिंग करियर खत्म, खराब और फ्लॉप हो चूका है, पिछले कई सालों से आपकी कोई भी फिल्म नहीं चली है, हिन्दुओं के खिलाफ साजिश रचने वाले कमल हासन मैं इंसान के तौर पर आपकी इज्जत नहीं करती हूं क्योंकि आपने घिनौनी बात कही है।
मंत्री ने कहा-हासन की जीभ काट दो
गौरतलब है कि नाथूराम गोड़से को देश का पहला हिन्दू आतंकी कहने पर तमिलनाडु सरकार में मंत्री के.टी. राजेंद्र बालाजी ने कड़ा एतराज जताया है। बालाजी ने कहा है कि इस बात को कहने के लिए हासन की जीभ काटी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications