जनता के पैसे पर हवाई सफर करके सांसदों ने 1 साल में उड़ाए 130 करोड़

नई दिल्लीः चुनाव में वोट मांगते समय जनता के सामने नेता कई तरह के वादे करते हैं। जनता के पैसे की रक्षा करने की बात करते हैं लेकिन आप जानकार हैरान हो जाएंगे कि संसद में बैठे अधिकांश सांसदों ने हवाई यात्रा में करीब 130 करोड़ का खर्चा किया। सादगी की बात करने वाले अधिकांश सांसद प्रथम श्रेणी में हवाई यात्रा करते हैं। ये खुलासा हुआ है एक आरटीआई से। प्रथम श्रेणी में यात्रा करने वालों में सबसे ज्यादा सांसद वामपंथी पार्टियों से जुड़े हैं।

जनता के पैसे पर हवाई सफर करके सांसदों ने 1 साल में उड़ाए 130 करोड़

आरटीआई में खुलासा हुआ है कि अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच लोक सभा सासंदों ने यात्रा भत्ते (टीए) और महंगाई भत्ते (डीए) का कुल खर्च 95,70,01,830 रुपये खर्च किए। वहीं राज्यसभा की बात की जाए तो सभी सदस्यों का एक साल का कुल खर्च 35,8 9, 31, 862 रुपए है। अगर राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों के कुल खर्च को जोड़ा जाए तो 130 करोड़ से ज्यादा का हो जाता है।

आरटीआई में ये बात सामने आई है कि राज्यसभा के अधिकांश सदस्यों ने अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक टीए / डीए के रूप में लगभग 10 लाख रुपये लिए हैं। पश्चिम बंगाल के सीपीएम सांसद तो सरकारी पैसो को पानी की तरह बहाते हैं। आर. बनर्जी ने पिछले एक साल में 69,24,335 रुपये का क्लेम किया है। ये सासंद अपने लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते है। हाल में उन्हें सोशल मीडिया पर कई महंगी चीजों की फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद उनकी पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। पार्टी का कहना था कि वो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं।

हवाई यात्राओं पर सबसे ज्यादा खर्च करने वालों में दूसरा नाम है पश्चिम बंगाल केसीपीआई नेता डी राजा का। राजा साहब सरकारी पैसों को पानी की तरह बहा रहे हैं। पिछले साल में उन्होंने 65,04,880 रुपये खर्च किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+