शरद पवार ने जीवन के 8 दशक किए पूरे, बेटी सुप्रिया सुले ने कहा- आप मेरे प्रेरणा-स्रोत हो
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक एनसीपी प्रमुख शरद पवार का आज जन्मदिन है। 55 साल की राजनीति का अनुभव रखने वाले शरद पवार आज 80 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी अपने पिता को इमोशनल पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने पिता से कहा है कि आपकी ऊर्जा मेरे लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

Recommended Video
सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई
लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा है कि आपने अपने जीवन के 8 दशक पूरे कर लिए हैं, इतने लंबे सफर को तय करने के बाद भी आज जो आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा है, वो मुझे प्रेरित करती है। सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।
पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे ने दी बधाई
आपको बता दें कि शरद पवार को जन्मदिन की बधाई देने वालों में पीएम मोदी का भी नाम शामिल है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, 'पवार जी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपको दीर्घायु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भी शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी है। आपको बता दें कि शरद पवार की पार्टी महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ सरकार में है।












Click it and Unblock the Notifications