विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले MP के गृहमंत्री- कानून ने किया अपना काम, कुछ लोग मना रहे मातम

नई दिल्ली: कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इस एनकाउंटर पर अब विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि सफेदपोश लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने ऐसा कदम उठाया है। इसके पहले गिरफ्तारी के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे। जिस पर अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।

Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी जो कल पकड़ लिया था तो कह रहे थे कि जिंदा क्यों पकड़ लिया? आज मर गया तो कह रहे हैं कि मर कैसे गया, कई राज दफन हो गए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने अपना काम किया और विकास दुबे को गिरफ्तार करके यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विकास दुबे एनकाउंटर के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको संरक्षण देने वाले लोगों का क्या?' आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जब विकास दुबे पकड़ा गया था, तो प्रियंका गांधी ने मिलीभगत की ओर इशारा किया था। वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।

क्या कह रही यूपी पुलिस?
यूपी पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर कानपुर आ रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस गाड़ी में विकास दुबे भी था। इस दौरान विकास दुबे ने एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक गोली विकास के सिर पर लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त ही उसने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+