एमपी: मंत्री से लात खाने के बाद बच्चा हुआ गायब, पुलिस-मीडिया परेशान
पन्ना। सोमवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद पुलिस और मीडिया उस दस साल के बच्चे को खोज रही है जिसे पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले ने लात मारी थी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले स्थापना दिवस के मौके पर पन्ना जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य में हिस्सा लेने के बाद अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं तभी एक दस साल का बच्चा उनके पास भीख मांगने के लिए आया, बच्चे ने मंत्री से एक रूपया मांगा और अपना सिर मंत्री के पांव पर रख दिया जिस पर मंत्री ने उसे लात मारकर हटा दिया।
मंत्री से लात खाने के बाद बच्चा हुआ गायब
मंत्री के ऐसा करने के बाद उनके सुरक्षा गार्डों ने बच्चे को नीचे पटक दिया और उसके बाद सब लोग अपने-अपने काम पर चले गये। इस शर्मसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और इसी वजह से पुलिस और मीडिया उस दस साल के बच्चे को खोजने में लगी हुई है। खबर है कि बच्चे को खोजने के लिए पुलिस बच्चे के गांव हाटीपुर भी गयी लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं लग पाया है।
गरीबी की वजह से भीख मांग रहा है बच्चा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चा पन्ना से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित हाटीपुर गांव के आदिवासी परिवार का है, जो बृजपुरा थाना क्षेत्र में आता है।













Click it and Unblock the Notifications