Khagaraia Lok Sabha: खगड़िया लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं सांसद महबूब अली कैसर
Khagaraia Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट लेने बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची। लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
खगड़िया लोकसभा में चुनावी कवरेज के दौरान स्थानीय लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। लोगों ने कहा कि चुनाव को लेकर देश में क्या माहौल है, इससे खगड़िया सीट पर समीकरण नहीं बदलने वाला है। श्रवण कुमार ने कहा हमारे सांसद महबूब अली कैसर जितनी सादगी के साथ रहते हैं, वैसा बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है।

महबूब अली कैसरे बड़े पद पर हैं, बड़े परिवार से हैं, आप उनके साथ बैठंगे तो यह अहसास नहीं होगा कि आप किसी बड़े ओहदा वाले इंसान से बात कर रहे हैं। आपको लगेगा की किसी आम इंसान से बात कर रहे हैं। इनकी छवि ऐसी है कि कोई भी उनका फैन हो जाएगा।
Recommended Video
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में विकास के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि विकास का कोई पैमाना नहीं है। यह एक सतत प्रक्रिया है। आज के समय में जन प्रतिनिधियों के अलग-अलग काम है। सांसद कोटे के विकास कार्यों की बात करें तो ज़िले में टॉप लेवल का काम हुआ है।
नेशनल हाइवे देखिए जो बेगूसराय से खगड़िया होते हुए पुर्णिया जाती है। बहुत ही लाजवाब निर्माण हुआ है। एक समय था कि परबत्ता से खगड़िया आने में काफी वक्त लग जाता था, लेकिन अभी सड़क की व्यवस्था इतनी दुरुस्त है कि बहुत ही आराम से लोग आ जा सकते हैं।
खगड़िया से सहरसा जाने के दौरान हमने देखा कि जहां तक खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में फोरलेन आता था वहां तक काफी अच्छा निर्माण हुआ था। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र ख़त्म होने के बाद वही फोरलेन की हालत बद से बदतर थी। आप खुद जाकर मुआयना कर सकते हैं। सांसद के विकास कार्यों से जनता काफी खुश है।
आज की तारीख में गांव की सड़क ख़राब है तो लोग सांसद को ज़िम्मेदार ठहराते हैं। मेरा कहना है कि सांसद के दायरे में जो काम आता है, उसमे कमी हो तो सांसद से शिकायत करें। गांव में नाली ख़राब हो तो उसके लिए सांसद को ज़िम्मेदार ठहराना मेरे हिसाब से सही नहीं है। खगड़िया में लोकसभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांसद को लेकर लोगों ने क्या कुछ कहा?












Click it and Unblock the Notifications