Ladli Behna Yojana के 3 साल पूरे, सरकार कराएगी इम्पैक्ट ऑडिट, कब आएगी रिपोर्ट?

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के तीन साल पूरे हो गए हैं। अब राज्य सरकार यह पता लगाने में जुटी है कि योजना से महिलाओं और उनके परिवारों की जिंदगी में वास्तव में कितना बदलाव आया है। सरकार ने योजना के असर की जांच के लिए अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति बनाई है। यह समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

इसके साथ ही लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी राय भी ली जा रही है। धार के कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने भी लाभार्थी महिलाओं से बात कर योजना के असर को समझने की कोशिश की है। सरकार अब यह भी देखेगी कि इस योजना समेत दूसरी सरकारी योजनाओं का पैसा जरूरतमंद लोगों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं।

Ladli Behna Yojana

तीन साल बाद योजना की समीक्षा

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित योजनाओं में शामिल है। इसे महिलाओं को आर्थिक मदद देने के साथ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जाता है। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के पीछे भी इस योजना के असर को अहम माना गया था।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें नए आवेदन? ये रहा स्टेप-बाय-बाय प्रोसेस

हर महीने 1500 रुपये पा रहीं महिलाएं

योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1500 रुपये भेजे जा रहे हैं। अब सरकार यह समझना चाहती है कि इस सीधे आर्थिक सहयोग का महिलाओं, उनके परिवारों और ग्रामीण-शहरी इलाकों की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है।

एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

योजना की समीक्षा के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समिति में वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव शामिल हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) के प्रमुख सचिव भी समिति का हिस्सा हैं। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को भी इस समीक्षा से जोड़ा गया है। समिति को जांच पूरी करके एक महीने के भीतर इम्पैक्ट ऑडिट रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।

अलग से भी होगा मूल्यांकन

लाड़ली बहना योजना का एक अलग अध्ययन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भी कर रहा है। संस्थान योजना के सामाजिक और आर्थिक असर, महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव और उनके वित्तीय समावेश से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन करेगा।

इन योजनाओं की भी होगी जांच

सरकार ने सिर्फ लाड़ली बहना योजना तक समीक्षा सीमित नहीं रखी है। अलग-अलग विभागों की कई योजनाओं का भी असर देखा जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना और सक्षम आंगनवाड़ी योजना की समीक्षा होगी।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना, पीएम फसल बीमा योजना और सिंचाई के लिए दी जाने वाली बिजली सब्सिडी को भी जांच में शामिल किया गया है।

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजना का भी आकलन होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी), जल जीवन मिशन, अटल गृह ज्योति योजना और स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा अभियान और अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं को भी इस समीक्षा में शामिल किया गया है।

सरकार जानना चाहती है जमीन पर कितना पहुंचा फायदा

सरकार का मकसद यह पता लगाना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च होने वाला पैसा सही लाभार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं। समीक्षा के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने और योजनाओं को ज्यादा असरदार बनाने के लिए आगे की योजना तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें: क्या आपने भी किया था पीएम आवास योजना में आवेदन? सितंबर से शुरू होने जा रहा है फ्लैट्स का आवंटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+