'प्रभु' के हवाले रेल, AC कोच में मंत्री और उनकी पत्नी से लूटपाट
नयी दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने भले ही रेल का किराया ना बढ़ाया हो, लेकिन रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा हमेशा से बड़ा मसला रहा है। आलम ये है कि प्रभु के रेल पर दबंगों का कब्जा हो गया है। ना तो यहां आम सुरक्षित है और ना ही खास।
रेलवे की सुरक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन के एससी कोच में मध्यप्रदेश के मंत्री जयंत मलैया और उनकी पत्नी सुधा मलैया से चाकू व हथियारों के बल पर लुटेरों ने लूटपात की। मंत्री और उनकी पत्नी जबलपुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे कि तभी तड़के सुबह मथुरा के पास बदमाशों ने बंदूक की नंक पर उनसे जेवर, नकदी लूट कर फरार हो गए।
प्लेटफॉर्म टिकट का इतिहास उससे जुड़े रोचक तथ्य
इस घटना के बाद घबराई मंत्री की पत्नी सुधा मलैया का कहना है कि वे सोच भी नहीं सकतीं कि एसी वन बोगी में भी लूटपाट हो जायेगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और 10 से 12 लुटेरे ट्रेन पर सवार हो गये।
अब ट्रेन में मनाएं हनीमून, रेलवे करेगी खास इंतजाम!
इस लूटपाट के दौरान आरपीएफ ने फायरिंग भी की। ट्रेन के निजमुद्दीन स्टेशन पहुंचने के बाद मामले पर एफआइआर दर्ज कराई गई। वहीं मामले की पूरी जानकारी मंत्री जी की पत्नी ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को भी दी है।













Click it and Unblock the Notifications