WELCOME HOME TIGER: कोरोना से जंग जीते शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने किया स्वागत
WELCOME HOME TIGER: कोरोना से जंग जीते शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने किया स्वागत
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 5 अगस्त को हॉस्पिटल से डिसचार्ज करके घर भेजा गया। कोरोना को मात देकर शिवराज सिंह चौहान जब घर पहुंचे तो उनके बेटे कार्तिकेय और परिवार ने उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में घर में दीप जलाए गए और बड़े सादगी पूर्ण तरीके से उनका घर में वेलकम किया गया।

सीएम के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर अपने पिता के घर पहुंचने का एक वीडियो साक्षा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिकेय ने लिखा कि आज 5 अगस्त के एतिहासिक दिन अयोध्या में लौटे भगवान राम और रावण रुपी कोरोना को हरा कर घर लौटे प्रदेश के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। आपका स्वागत है पिताजी। कार्तिकेय ने अपनी इस पोस्ट का अंत वेलकम होम टाइगर ।
बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाने पर उन्हें अस्पताल से बुधवार को डिसचार्ज किया गया। शिवराज सिंह चौहान का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

कोरोना की चपेट में आने के बाद भी वो अस्पताल से ही मंत्रालय का काम कर करते रहे। इस दौरान कोरोना की समीक्षा से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए हैं। रविवार सुबह उनका सैंपल आरटी-पीसीआर लिया गया था, जो पॉजिटिव आया था। चिरायु हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज को आईसीएमआर की 8 मई 2020 की गाइडलाइन के मुताबिक डिस्चार्ज किया गया। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। आईसीएमआर की इस गाइडलाइन में कहा गया है कि यदि पेशेंट में 10 दिन बाद कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखते हैं तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। इसी आधार पर सीएम शिवराज सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया और अब वो घर में आइसोलेशन में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications