OMG सरेआम सबके सामने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसको दिया फ्लाइंग किस और बोला Love You
नई दिल्ली। एमपी के सीएम शिवराज सिंह काफी विनोदप्रिय व्यक्ति हैं और इसी कारण वो सोशल मीडिया अक्सर छाए भी रहते हैं। उनकी बातें और उनकी हरकतें अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चा का विषय बनती हैं, इस बार भी शिवराज ने कुछ ऐसा किया है, जिसके कारण वो लोगों के दिल और दिमाग पर छाए हुए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सु्र्खियों में हैं जिसमें वो किसी को फ्लाइंग किस कर रहे हैं और किसी को आईलवयू बोलते दिख रहे हैं, वो भी सरेआम सबके सामने।

वायरल हो रहे इस 12 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कुछ लोगों के बीच में घिरे हैं, तभी भीड़ में से किसी के तेजी से चिल्लाने की आवाज आती है, वो सीएम को चिल्लाकर 'मामाजी' कहता है। इस पर जब शिवराज उसकी तरफ देखते हैं तो वह 'आई लव यू' बोलता है। इसके जवाब में शिवराज 'लव यू' बोलते हैं और फ्लाइंग किस भी देते हैं। इसके बाद वह खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो राज्य के अशोक नगर के एक गांव मुंगावली का है जहां बीते दिनों शिवराज दौरे पर थे।
अमेरिका दौरे पर दिया अजीब बयान
मालूम हो कि शिवराज सिंह हाल ही में अमेरिका दौरे से लौटे हैं, अपने इस दौरे के दौरान दिए गए एक बयान के कारण भी शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया पर छाए रहे थे क्योंकि उन्होंने अमेरिका में उन्हीं की सड़कों को खराब कह दिया था और मध्य प्रदेश का गुणगान किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जब मैं वाशिंगटन एयरपोर्ट पर उतरा और वहां से सड़क से यात्रा करके यहां पहुंचा, तो मुझे महसूस हुआ कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों से काफी अच्छी हैं। वहां पर उन्होंने जीएसटी और पीएम मोदी की भी खूब तारीफ की थी। वह बोले कि भारत इन दिनों आर्थिक मोर्चे पर तेजी से तरक्की कर रहा है, जिसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, उन्होंने वहां जीएसटी को गेम चेंजिंग टैक्स रिफॉर्म कहा था।












Click it and Unblock the Notifications