MP CM Kisan Samman Yojana: मध्य प्रदेश सीएम किसान योजना का पैसा मिलेगा या नहीं? लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम
MP CM Kisan Samman Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एक बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत किसानों को सालाना आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
अब जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने की प्रक्रिया चल रही है, तब मध्य प्रदेश के किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त को लेकर खासे उत्साहित हैं। जानिए किन किसानों को इसयोजना का लाभ मिलेगा, कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक करें...

हालांकि, इस किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम योजना की लाभार्थी सूची में दर्ज है। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि वे पात्र किसानों की सूची में शामिल हैं या नहीं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे घर बैठे ऑनलाइन यह जानकारी हासिल कर सकते हैं।
MP Kisan Yojana List: लाभार्थी लिस्ट में नाम जांच
यदि आप भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जुड़े हुए हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपको 14वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://saara.mp.gov.in/
- पर जाएं।
- पोर्टल के होम पेज पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर मौजूद Farmer Details के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पात्र और अपात्र किसानों की पूरी सूची खुल जाएगी।
- यहां आप अपनी स्थिति जांचने के लिए पीएम किसान आईडी, किसान का नाम, बैंक खाता नंबर या IFSC कोड जैसी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर आपकी पात्रता से जुड़ा पूरा विवरण सामने आ जाएगा। अगर आपका नाम पात्र किसानों की सूची में शामिल है, तो आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।
किसानों के लिए बड़ी राहत
राज्य सरकार की यह योजना खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बेहद मददगार मानी जा रही है। आर्थिक सहायता मिलने से किसान खेती से जुड़े खर्च, खाद-बीज की खरीद और परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के बाद मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक और बड़ी राहत साबित हो सकती है। फिलहाल किसानों को अब सिर्फ आधिकारिक तारीख की घोषणा का इंतजार है, जिसके बाद यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications