'भूखे-नंगे बयान'... पर सीएम शिवराज सिंह का पलटवार, कहा-ये कांग्रेस की संस्कृति

भोपाल। कांग्रेस के एक किसान नेता के 'भूखे-नंगे घर का' बयान पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि अब वो (कांग्रेस नेता) गरीबों को नंगे-भूखे समझते हैं तो ये उनके अंदर का भाव है। वो कहते हैं कि शिवराज जेब में नारियल लेकर चलता है, मुझे तो याद नहीं मैं कब जेब में नारियल रखता था लेकिन नारियल से नहीं उनको विकास से आपत्ति है।

 भूखे-नंगे बयान... पर सीएम शिवराज सिंह का पलटवार, कहा-ये कांग्रेस की संस्कृति

Recommended Video

    Madhya Pradesh by-election: Congress नेता के बिगड़े बोल, Shivraj Singh ने दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एमपी के सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार पीएम का 'चायवाला' या चाय बेचने वाला कहकर काफी मजाक उड़ाया था, उसके बाद इस मुद्दे पर पूरे भारत में चर्चा हुई थी और अब वे चौहान को 'भूखे-नंगे घर का' कह रहे हैं, लेकिन मैं सच बताऊं तो मैं इससे आहत नहीं हुआ लेकिन इसने सब गरीबों को आहत किया और जब गरीब आहत होता है तो मैं अपने आप आहत हो जाता हूं।

    '...वो शिवराज की तरह नंगे भूखे घर के नहीं हैं'

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान कांग्रेस के नेता दिनेश गुर्जर ने रविवार को कहा था कि कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं, शिवराज की तरह नंगे भूखे घर के नहीं हैं, जो अपने आप को किसान नेता कहते हैं।

    'मैं भी शिवराज के साथ '... अभियान

    इसी पर पलटवार कहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझ पर की गई टिप्पणी उनके अंदर के संस्कार हैं, वो उनका भाव है, लेकिन गरीब का मजाक उड़ाना किस तरह की संस्कृति है। आपको बता दें कि दिनेश गुर्जर के बयान पर एमपी में भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फेसबुक पर अपनी डीपी में शिवराज सिंह चौहान के फोटो के साथ हैशटेग 'मैं भी शिवराज के साथ 'अगर गरीब होना गुनाह है तो....' लिख कर एक अभियान भी चलाया था।

    कब है एमपी में उपचुनाव

    एमपी में 28 सीटों पर उपचुनाव हैं। एमपी की सभी 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।28 में 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। वहीं, 3 सीटें विधायकों के निधन से खाली हैं। सुमावली, मुरैना, दिमनी अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करेरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, सांची, अनूपपुर, सांवेर, हाटपिपल्या, सुवासरा, बदनावर, आगर-मालवा, जौरा, नेपानगर, मलहारा, मंधाता और ब्यावरा में उपचुनाव हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+