MP By-Polls: बीजेपी की चुनाव आयोग से अपील, कमलनाथ की रैली और सभाओं पर लगाई जाए रोक
MP By-Polls: बीजेपी की चुनाव आयोग से अपील, कमलनाथ की रैली और सभाओं पर लगाई जाए रोक
भोपाल: MP By-Election 2020: मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उपचुनावों के दौरान रैली और चुनावी सभा ना करने दी जाए। बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने मांग है कि मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में कमलनाथ के सार्वजनिक चुनावी सभाओं पर रोक लगाई जाए। एमपी की सभी 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होनी है।

Recommended Video
चुनाव आयोग ने कलमनाथ को लगाई थी फटकार
बीजेपी की प्रत्याशी और राज्य की बाल महिला विकास मंत्री इमरती देवी के लिए ''आइटम'' जैसे शब्द कहने पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ को फटकार लगाई है। चुनाव आयोग में हाल ही में कमलनाथ को नसीहत देते हुए कहा था कि किसी भी चुनावी रैली और सार्वजनिक सभाओं में ऐसी भाषा और शब्दों का प्रयोग ना करें।
इसके बाद भी बीजेपी के नेताओं की मांग की है कि कमलनाथ के चुनावी सभाओं पर रोक लगाई है। बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ के आइटम वाले बयान के खिलाफ जमकर विरोध किया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस बात का संज्ञान लिया था और कमल नाथ को नोटिस जारी किया था। हालांकि कमलनाथ ने विरोध के बाद कहा था कि अगर उनकी बात से किसी ठेस पहुंची है तो वो माफी मांगते हैं।
जानें मध्य प्रदेश उपचुनावों की तारीख
MP By-Election 2020 Date: मध्य प्रदेश की सभी 28 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती यानी नतीजा 10 नवंबर को आ जाएगा। मध्य प्रदेश में 9 अक्टूबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की दई थी। 16 अक्टूबर तक सभी सीटों पर प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications