अमर सिंह ने भी ट्विटर पर बदला नाम, बने 'चौकीदार'

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है। अब वो ट्विटर पर चौकीदार अमर सिंह के नाम से हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ने के बाद ज्यादातर भाजपा नेताओं ने नाम के साथ चौकीदार जोड़ा है। अमर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार नरेंद्र मोदी और बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं।

भाजपा के समर्थन में ट्वीट

भाजपा के समर्थन में ट्वीट

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ चौकीदार तो लिखा ही है। एक के बाद एक कई ट्वीट पर विपक्ष के नेताओं को भी निशाने पर लिया है और मोदी का समर्थन किया है।सिंह ने पुलवामा अटैक, नीरव मोदी की गिरफ्तारी और एयर स्ट्राइक पर मोदी की तारीफ की है। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा भेजा था लेकिन बाद में उनको सपा से निकाल दिया गया। जिसके बाद अमर सिंह भाजपा के करीबी हैं।

 कई भाजपा नेताओं ने नाम में जोड़ा 'चौकीदार'

कई भाजपा नेताओं ने नाम में जोड़ा 'चौकीदार'

बीते हफ्ते नरेंद्र मोदी के अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ने के बाद कई नेताओं ने ऐसा किया है। इन नेताओं में अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज गिरिराज सिंह, सुशील कुमार मोदी, शाहनवाज हुसैन समेत तमाम बड़े नाम शामिल हैं।

राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' के जवाब में 'मैं भी चौकीदार'

राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' के जवाब में 'मैं भी चौकीदार'

2014 में नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में खुद को चौकीदार कहा था। राफेल एयरक्राफ्ट की डील में नरेंद्र मोदी पर विपक्ष ने घोटाले के आरोप लगाए तो राहुल गांधी और कांग्रेस ने चौकीदार चोर है का नारा दिया। इसके जवाब में बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान शुरू किया और भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+