मुश्किल में दिग्गी राजा, लगे हत्या के आरोप, 18 साल बाद अब होगी CBI जांच
नयी दिल्ली। 18 साल पहले कांग्रेस नेता सरला मिश्रा की हत्या का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। हत्या के आरोप कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह पर लगे हैं। ऐसे में अब इस हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग उठने लगी है।

सरला मिश्रा के परिवार और मध्यप्रदेश बीजेपी ने इस हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। सरला मिश्रा के परिवार का आरोप है कि उनकी मौत के पीछे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह का हाथ था।
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 14 फरवरी 1997 को कांग्रेस नेता सरला मिश्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
सीबीआई जांच की मांग और दिग्विजय सिंह पर आरोप को लेकर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने घटना के वक्त की सीबीआई जांच की बात कही थी। ऐसे में अब 18 साल बाद सीबीआई जांच कहीं उनके लिए नई मुश्किलें न खड़ी कर दें।












Click it and Unblock the Notifications