कोरोना काल में भी पर्वतारोहियों ने कर दिखाया कमाल, ITBP टीम ने गंगोत्री-2 चोटी पर लहराया तिरंगा

कोरोना काल में भी पर्वतारोहियों ने कर दिखाया कमाल, ITBP टीम ने गंगोत्री-2 चोटी पर लहराया तिरंगा

नई दिल्‍ली। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए हम घरों में दुबके हुए बैठे हुए हैं वहीं हमारे देश के पर्वतारोहियों ने कड़ी ठंड और तमाम मुश्किलों को पार करते हुए गंगोत्री-2 की चोटी पर तिरंगा लहराया है। ये कोरोना भी पर्वतारोहियों के हौसले को कम नहीं कर सका। पर्वतारोहियों की इस टीम का नाम आईटीबीपी (ITBP) है। जिसने बड़े सफल पर्वतारोहण (mountaineering) अभियान को पूरा किया है। ITBP टीम में कुल नौ सदस्य थे जिन्‍होंने गंगोत्री-2 चोटी पर भारत देश का झंडा फहराया है।

Recommended Video

    Gangotri: ITBP के जवानों ने Gangotri-2 चोटी पर लहराया तिरंगा, देखें Video । वनइंडिया हिंदी
     ITBP

    गौतरलब है कि पर्वताराहियों की ITBP टीम ने कोरोना महामारी में दूसरे बड़े सफल पर्वतारोहण (mountaineering) अभियान को कंप्‍लीट किया है। मालूम हो कि गंगोत्री-2 चोटी की ऊंचाई 21,615 फीट है। 9 सितंबर को उत्तरकाशी देहरादून के पर्वतारोही आईटीबीपी टीम ने मिशन की शुरुआत की थी और मिशन के 9 सदस्यों के समूह ने 26 सितंबर को सफलतापूर्वक बर्फ से ढकी हुई चोटी के शिखर पर पहुंच कर भारत का तिरंगा फहराया। आईटीबीपी के इस दल में कुल 56 सदस्‍य थे।

    बता दें इससे पहले 31 अगस्त 2020 को आईटीबीपी ने हिमाचल प्रदेश के लियो परगिल चोटी पर अपना देश का तिरंगा फहराया था। ITBP टीम के उप सेनानी दीपेन्द्र सिंह मान, डिप्टी लीडर असिस्टेंट कमांडेंट भीम सिंह, माउंटेनियरिंग दल में हेड कांस्टेबल राजेश चन्द्र रमोला, कांस्टेबल प्रदीप पंवार, सतेंदर कुण्डी, हरेंदर सिंह, अशोक सिंह राणा, अरुण और गोविन्द प्रसाद शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+