मंदिरा के पति के के निधन के बाद मौनी राय ने तस्वीर शेयर की पुरानी तस्वीर, यूं बढ़ाया हौसला

मुंबई, 13 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री और टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी को उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार लगातार सांत्वना दे रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इस बीच मंदिरा बेदी की करीबी दोस्त मौनी राय ने भी उनका हौसला बढ़ाया है। मंदिरा के साथ दो पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए मौनी राय ने लिखा मेरा बच्चा सबसे मजबूत है। तस्वीर के साथ मौनी ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी शेयर की है।

4 जुलाई को प्रार्थना सभा में लिया था हिस्सा

4 जुलाई को प्रार्थना सभा में लिया था हिस्सा

बता दें कि मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी उम्र महज 4 वर्ष थी। राज कौशल के निधन के बाद 4 जुलाई को आयोजित प्रार्थना सभा में मौनी राय भी शामिल हुई थीं। प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद मौनी राय ने यहां की एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमे देखा जा सकता है कि राज कौशल की मुस्कुराती हुई तस्वीर के सामने लोगों ने पुष्प अर्पित किए हैं, जिसके आगे लिखा था, हम सभी आपको मिस करते हैं राजी, तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी राय ने लिखा था, हम आपको याद करते हैं, अब पहले जैसा कभी भी नहीं होगा।

1999 में हुई थी शादी

1999 में हुई थी शादी

गौर करने वाली बात है कि मंदिरा बेदी और राज कौशल की 1999 में शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा वीर है जिसका जन्म 17 जून 2011 को हु था। इसके अलावा मंदिरा और राज ने तारा नाम की लड़की को गोद लिया था, जब वह सिर्फ चार साल की थी। पति की मृत्यु के बाद मंदिरा ने भी राज के साथ की कुछ तस्वीरें साझा की थी और इसमे टूटे हुए दिल का इमोजी भी शेयर किया था। इसके अलावा राज के साथ एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए मंदिरा ने लिखा था, मेरा राजी, इस तस्वीर में भी उन्होंने टूटे दिल का इमोजी शेयर किया था।

पति-पत्नी दोनों सिनेमा जगत से जुड़े

पति-पत्नी दोनों सिनेमा जगत से जुड़े

बता दें कि राज कौशल ने अंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी-कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। इसके अलावा उन्होंने दो फिल्में भी प्रोड्यूस की थी। वहीं मंदिरा की बात करें तो वह टीवी शो सीआईडी, 24 और क्यूंकि सास भी कभी बहू थी का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, नाम गुम जाएगा, मीराबाई नॉट आउट, साहो जैसी फिल्म में भी नजर आई थीं। मंदिरा बेदी को टीवी सीरियल शांति से काफी लोकप्रियता मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+