अगर वाहन का ई-चालान भरने में की देरी तो जानिए क्या होगा
नई दिल्ली। नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर भारी भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है। अभी तक एक वाहन से 86,500 रु का भारी भरकम चालान काटा जा चुका है। ऐसे मामलों में वाहन चालकों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के साथ-साथ गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजात ना होने पर कार्रवाई की गई है। हरियाणा और ओडिशा में अभी तक सबसे बड़े चालान काटे गए हैं। वहीं, कई लोगों के वाहन का ई-चालान हो चुका होता है लेकिन उन्हें इसके बारे में पता नहीं चलता। अगर आपने ई-चालान भरने में देरी कर दी या आपने ई-चालान भरा ही नहीं, तो ऐसे में क्या होगा?

ई-चालान का पता देरी से चलता है
कई बार लोगों को 8-10 दिन बाद पता चलता है कि उनकी गाड़ी का ई-चालान कट गया है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड पते पर वाहन के ई-चालान काटे जाने की जानकारी दी जाती है। मान लीजिए कि आप उस पते पर नहीं हैं या आपका पता बदल चुका है और किसी तरह आपका चालान तय तारीख के भीतर जमा नहीं हो पाया, तो आपको दोषी माना जाएगा और कोर्ट का समन आएगा। कोर्ट में आपको कानून तोड़ने का दोषी माना जाएगा जिसपर आपको अपना जवाब देना होगा।

चालान भरने में ना करें देरी
वहीं, अगर उक्त व्यक्ति इसके बाद भी चालान का भुगतान नहीं करता है या समन के बाद कोर्ट में पेश नहीं होता है तो, उसका ना केवल लाइसेंस कैंसिल होगा बल्कि उसका वाहन भी सीज किया जा सकता है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस भी इसको लेकर सख्त है। सड़कों और हाईवे पर कैमरे लगे हैं। जरा सी चूक होने पर ई-चालान हो जाता है।

ऐसे करें चेक
ये चालान आपके नाम पर वेबसाइट पर दर्ज हो जाता है। लिहाजा, आप बीच-बीच में चेक करते रहें है कि कहीं आपके वाहन का ई-चालान तो नहीं कटा है। अगर आपके वाहन का ई-चालान कटा है तो इसे तुरंत भरें। आपके नाम पर कोई चालान है या नहीं, यह चेक करने के लिए सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाएं और डिटेल्स भरें। अगर आपके नाम पर 'No Challan Found' संदेश मिलता है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications