Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MOTN survey: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो तमिलनाडु में कौन जीतेगा, BJP या DMK-कांग्रेस गठबंधन?

MOTN Survey TamilNadu: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार के जीत के उत्‍साहित भाजपा के लिए यह सर्वे नींद उड़ाने वाला है। अगर भारत में आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो भी तमिलनाडु भाजपा के लिए दूर की कौड़ी साबित होगा।

इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के मुताबिक, भाजपा को तमिलनाडु में एक भी सीट नहीं मिलेगी, हालांकि उसका वोट शेयर थोड़ा बढ़ सकता है। साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को तमिलनाडु में कोई सफलता नहीं मिली थी, बावजूद इसके कि पार्टी के तमिलनाडु प्रदेशाध्‍यक्ष के अन्नामलाई ने जोरदार चुनाव प्रचार किया था।

यह भी पढ़ें- Who will be Next PM: कौन होगा देश का अगला पीएम? क्‍या राहुल गांधी को लोग प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं? Survey

MOTN Survey K Annamalai thalapathy vijay

DMK-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगा बड़ा फायदा

MOTN सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव कराए जाएं, तो डीएमके-कांग्रेस गठबंधन तमिलनाडु की 39 में से ज्यादातर सीटें फिर से जीत सकता है। भाजपा और उसके पूर्व सहयोगी AIADMK को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

यह सर्वे 2 जनवरी से 9 फरवरी 2025 के बीच कराया गया था, जिसमें 1,25,123 लोगों से बातचीत की गई। इसमें नए इंटरव्यू और लॉन्ग-टर्म ट्रैकिंग डेटा दोनों शामिल हैं।

INDIA गठबंधन का वोट शेयर बढ़ा, BJP को मामूली फायदा

MOTN सर्वे के मुताबिक, INDIA गठबंधन का वोट प्रतिशत 5% बढ़कर 52% हो सकता है। भाजपा को भी मामूली बढ़त मिल सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 18% वोट मिले थे, जो अब 21% तक जा सकते हैं। दूसरी ओर, AIADMK का वोट शेयर 23% से गिरकर 20% रह सकता है।

लोकसभा चुनाव 2024 में डीएमके ने 22 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और छोटे दलों ने बाकी सीटें जीती थीं। भाजपा और AIADMK, जो अंदरूनी कलह से जूझ रहे थे, कोई भी सीट नहीं जीत पाए थे।

MOTN Survey in Hindi: भाजपा के लिए गठबंधन ही एकमात्र रास्ता

हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति में कई बदलाव हुए हैं। सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली है और वे डीएमके और एआईएडीएमके को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, अगर भाजपा AIADMK और विजय की पार्टी के साथ गठबंधन करती है, तो ही वह DMK को चुनौती दे सकती है।

राजनीतिक विश्लेषक रजत सेठी के मुताबिक, "भाजपा ने अन्नामलाई की अगुवाई में 20% वोट शेयर का आंकड़ा छू लिया है। लेकिन अगर उसे डीएमके को चुनौती देनी है, तो एक बड़ा गठबंधन बनाना जरूरी होगा।"

सेठी ने यह भी कहा कि DMK की स्थिति मजबूत नहीं है, क्योंकि सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोप हैं। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सेहत भी चिंता का विषय बनी हुई है, और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन सरकार में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सीवोटर के संस्थापक-डायरेक्टर यशवंत देशमुख का मानना है कि विजय तमिलनाडु की राजनीति में 'X फैक्टर' साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, "विजय अभी राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा असरदार नहीं हैं, लेकिन तमिलनाडु में वह बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। उनकी पार्टी की वजह से विपक्षी वोटों का बंटवारा हो सकता है, जिससे एनडीए को नुकसान हो सकता है।"

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: क्या भाजपा वापसी कर पाएगी?

2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होने हैं, और ऐसे में भाजपा को अपनी रणनीति फिर से बनानी होगी। अगर पार्टी सही गठबंधन बनाकर आगे बढ़ती है, तो वह डीएमके को कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन मौजूदा हालात में, भाजपा के लिए तमिलनाडु की सत्ता हासिल करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+