MOTN Survey: आज चुनाव हुए तो PM Modi की कुर्सी हिलेगी? Rahul Gandhi की होगी चांदी? किसकी बन रही सरकार?

MOTN Survey PM Modi Govt Prediction: अगर देश में आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो क्या नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA लगातार चौथी बार सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रख पाएगा? या विपक्षी INDIA ब्लॉक 2024 के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर वापसी करता दिखाई देगा? अगस्त 2026 के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के आंकड़े NDA के लिए राहत और चिंता, दोनों संकेत देते हैं। सर्वे के मुताबिक आज चुनाव होने पर NDA को 326 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी बहुमत के आंकड़े 272 से NDA काफी आगे रहेगा, लेकिन जनवरी 2026 के पिछले सर्वे के मुकाबले गठबंधन की अनुमानित सीटें 26 कम हुई हैं।

दूसरी तरफ INDIA ब्लॉक को 185 सीटें मिलने का अनुमान है। जनवरी में इसके लिए 182 सीटों का अनुमान लगाया गया था। यानी विपक्षी गठबंधन की स्थिति में मामूली सुधार जरूर दिख रहा है, लेकिन वह अभी भी बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है। आइए विस्तार से जानते हैं...

motn-survey-pm-modi-position

सबसे पहले आंकड़े समझिए

लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सीटें चाहिए।

गठबंधन/पार्टी अगस्त 2026 MOTN अनुमान
NDA 326
BJP 261
INDIA ब्लॉक 185
कांग्रेस 106
अन्य 176

जनवरी 2026 MOTN: NDA 352 सीटें और INDIA ब्लॉक 182 सीटों के अनुमान पर था। यानी छह महीने में NDA की अनुमानित सीटों में 26 सीटों की कमी, जबकि INDIA ब्लॉक की सीटों में 3 सीटों की बढ़ोतरी दिखाई गई है।

तो क्या मोदी की कुर्सी खतरे में है?

सर्वे के आंकड़े ऐसा संकेत नहीं देते। 326 सीटों के अनुमान के साथ NDA अभी भी बहुमत से करीब 54 सीट आगे है। यानी अगर ये आंकड़े वास्तविक चुनाव परिणाम में बदलते हैं तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार बनाने की स्थिति में रहेगा। लेकिन कहानी का दूसरा हिस्सा ज्यादा दिलचस्प है। जनवरी में NDA को 352 सीटें मिलने का अनुमान था। अब यह आंकड़ा घटकर 326 हो गया है। इसका मतलब है कि मोदी सरकार के प्रति समर्थन में कुछ कमी के संकेत सर्वे में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए फिलहाल सवाल 'मोदी जाएंगे या नहीं?' से ज्यादा यह है कि बीजेपी की सीटें कितनी घट सकती हैं और विपक्ष कितना फायदा उठा सकता है?

BJP को 261, कांग्रेस को 106 सीटें

सर्वे के मुताबिक, आज चुनाव होने पर अकेले BJP को 261 सीटें मिल सकती हैं। यानी पार्टी अपने दम पर बहुमत के 272 आंकड़े से 11 सीट पीछे रह सकती है। दूसरी तरफ, कांग्रेस को 106 सीटें मिलने का अनुमान है। इस आंकड़े का राजनीतिक मतलब यह है कि BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी रह सकती है, लेकिन सरकार बनाने के लिए NDA के सहयोगियों का महत्व और बढ़ जाएगा। यानी मोदी सरकार रहेगी या नहीं, यह सिर्फ BJP की सीटों पर नहीं, बल्कि NDA के सहयोगी दलों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा।

Rahul Gandhi के लिए अच्छी खबर, लेकिन सरकार अभी दूर

राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए सर्वे में सबसे सकारात्मक बात यह है कि INDIA ब्लॉक की सीटों का अनुमान जनवरी के 182 से बढ़कर 185 हुआ है। लेकिन यहां एक बड़ा पेंच है। 2024 लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक ने कुल 234 सीटें जीती थीं। अगस्त 2026 के MOTN अनुमान में यह संख्या घटकर 185 हो जाती है। यानी विपक्षी गठबंधन के लिए यह आंकड़ा 2024 के प्रदर्शन से 49 सीट कम है। इसलिए इसे राहुल गांधी की 'सत्ता में वापसी' का सीधा संकेत कहना जल्दबाजी होगी। हां, विपक्ष की सीटों में NDA की तुलना में मामूली सुधार जरूर दिखाई देता है।

यूपी में बदली तस्वीर सबसे अहम

सर्वे के राज्यवार आंकड़ों में उत्तर प्रदेश सबसे दिलचस्प नजर आता है। यूपी में इंडिया गठबंधन को 41 और एनडीए का 38 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। अगर ये अनुमान वास्तविक चुनाव में बदलते हैं तो INDIA ब्लॉक NDA से आगे निकल सकता है। यही आंकड़ा BJP के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक चिंता बन सकता है, क्योंकि 80 लोकसभा सीटों वाला यूपी केंद्र की सत्ता का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। यूपी में NDA का कमजोर होना बीजेपी के राष्ट्रीय आंकड़े पर बड़ा असर डाल सकता है।

महाराष्ट्र में NDA मजबूत

महाराष्ट्र की तस्वीर इसके उलट है। यूपी में इंडिया गठबंधन को 17 और एनडीए का 31 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में NDA को INDIA ब्लॉक की तुलना में काफी बढ़त का अनुमान लगाया गया है। अगर यह ट्रेंड चुनाव तक बना रहता है तो महाराष्ट्र NDA के लिए बड़े राज्यों में महत्वपूर्ण सीटों का सहारा बन सकता है।

बंगाल में BJP को फायदा?

पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन को 7 और एनडीए का 35 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी NDA को 42 में से 35 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है तो पश्चिम बंगाल BJP के लिए बड़ा गेमचेंजर बन सकता है। वहीं INDIA ब्लॉक के लिए यह बड़ा झटका होगा।

पंजाब में तस्वीर कितनी बदली?

पंजाब में इंडिया गठबंधन को 11 और एनडीए का 1 सीटें मिलने का अनुमान है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों में INDIA ब्लॉक को 11 और NDA को सिर्फ 1 सीट मिलने का अनुमान है। यानी यहां BJP के लिए तस्वीर अभी भी चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है। हालांकि, पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसलिए लोकसभा के इस सर्वे अनुमान को आगामी विधानसभा चुनाव (Punjab Vidhan Sabha Chunav 2027) का सीधा अनुमान मानना सही नहीं होगा।

2024 के मुकाबले क्या बदला?

  • 2024 लोकसभा चुनाव में NDA: करीब 293 सीटें
  • 2024 में INDIA ब्लॉक: 234 सीटें

अगस्त 2026 MOTN अनुमान:

  • NDA: 326
  • INDIA: 185

यानी सर्वे में NDA 2024 के वास्तविक आंकड़े से ऊपर जाता दिखाई दे रहा है, जबकि INDIA ब्लॉक 2024 के मुकाबले नीचे आता दिख रहा है। लेकिन जनवरी 2026 की तुलना करें तो NDA की स्थिति कमजोर हुई है। यही इस सर्वे की सबसे बड़ी कहानी है कि मोदी सरकार के लिए सत्ता का खतरा अभी नहीं, लेकिन सीटों में गिरावट का संकेत जरूर है।

Gen Z फैक्टर क्यों अहम?

सर्वे में GenZ फैक्टर को भी राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा गया है। युवाओं में रोजगार, शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दे आने वाले चुनावों में अहम हो सकते हैं। अगर युवा मतदाताओं में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता है तो इसका असर खासकर शहरी और युवा आबादी वाले लोकसभा क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। यही वजह है कि बीजेपी के लिए आने वाले सालों में सिर्फ पुराने मजबूत वोट बैंक को बनाए रखना पर्याप्त नहीं होगा। उसे युवाओं के रोजगार और भविष्य से जुड़े सवालों का राजनीतिक जवाब भी देना होगा।

MOTN सर्वे हुआ कैसे?

Mood of the Nation इंडिया टुडे ग्रुप का अर्धवार्षिक राजनीतिक सर्वे है। अगस्त 2026 का सर्वे CVoter ने किया। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि Opinion Poll चुनाव परिणाम नहीं होता। वास्तविक चुनाव में उम्मीदवार, गठबंधन, स्थानीय मुद्दे, मतदान प्रतिशत और अंतिम समय का राजनीतिक माहौल नतीजों को बदल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+