कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर क्या बोले मोती लाल वोरा
नई दिल्ली। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी मोती लाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की मीडिया में खबरें चल रही हैं। हालांकि जब इस बारे में कांग्रेसी नेता मोती लाल वोरा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, उन्हें इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

बुधवार को राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, सीनियर कांग्रेसी नेता मोती लाल वोरा को पार्टी अतंरिम अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। इस बारे में जब मोती लाल वोरा से पूछा गया तो उन्हें कहा कि, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में कांग्रेस ने तीन राज्यों में चुनाव जीते हैं, उनका नेतृत्व कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है।
Senior Congress leader Motilal Vora on reports that he will be the interim president of the party: I have no information about this. pic.twitter.com/SE6lZP5aHi
— ANI (@ANI) July 3, 2019
मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के गवर्नर भी रहे हैं। उन्हें UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। वह पार्टी के सभी बड़े फैसलों में शामिल रहे हैं। राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा फिलहाल कांग्रेस पार्टी के महासचिव (प्रशासन) के पद पर हैं। कांग्रेस आलाकमान के बेहद करीबी माने जाने वाले मोतीलाल वोरा 80 के दशक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वोरा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
इससे पहले राहुल गांधी ने अपने चार पन्ने के इस्तीफे में कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है। गांधी ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए गर्व का विषय है जिस पार्टी की नीतियां और सिद्धातों से देश का विकास हुआ है। मैं देश और पार्टी से मिले प्यार के लिए आभारी हूं। इसी बीच राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल भी अपडेट कर दिया, जिसमें उन्होंने खुद को अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य और सांसद बताया है।












Click it and Unblock the Notifications