मां ने 16 साल की बेटी के 8 बार बेंचे एग, सौतेले पिता ने किया घिनौना काम

नई दिल्ली, 14 जुलाई। आजकल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के नाम में कुछ ऐसे मामले में सामने आए हैं जिन्हें सुनकर एक बार तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक मां अपनी ही बेटी की जिंदगी खराब करने पर तुल गई। मामले में सौतेले पिता ने भी बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अब सरकार ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Representational Image

सौतेले पिता पर बेटी लगाए गंभीर आरोप

यह मामला तमिलनाडु राज्य का है। आरोप है कि किशोरी की मां ने 8 बार उसे एग डोनेट करने के लिए मजबूर किया। इसके लिए उसे फर्जी तरीके से बालिग दिखा गया। ये मामला तमिलनाडु के इरोड जिले का है। जहां 16 साल की एक लड़की को अपने एग (अंडे) बेचने के लिए मजबूर किया गया। ये काम किसी और ने बल्कि उसकी मां और सौतेले पिता ने निजी अस्पतालों के साथ मिलकर किया। मामले में दर्ज एक एफआईआर में किशोरी ने सौतेले पिता पर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप भी लगाए।

बालिग दिखाने के दस्तावेज में छेड़छाड़
मामले में पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों को किशोरी ने बताया कि उसे बालिग दिखाने के लिए उसका आधार कार्ड अपडेट कराया गया और मां और सौतेले पिता ने पिछले पांच वर्षों में कम से कम आठ मौकों पर उसके अंडे (अंडाणु) को बेचने के लिए मजबूर किया गया था।

6 जून को पुलिस ने दर्ज किया था किशोरी का बयान
मामले में पीड़ित किशोरी का बयान चिकित्सा और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की छह सदस्यीय टीम 6 जून को दर्ज कर चुकी है। जिसमें ये पाया गया कि पिछले पांच वर्षों में कई अस्पतालों में किशोरी को एग बेंचने के लिए मजबूर किया गया था। मामले में तमिलनाडु के 4 अस्पतालों के नाम सामने आए।

20 हजार में हर बार बेचे एग
मामले में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर उसके खिलाफ साजिश रची। एक बिचौलिये को 5,000 रुपये का कमीशन देकर अस्पताल से उसके एग बेचने के लिए सेटिंग की। किशोरी ने बताया कि मां ने हर बार 20 हजार रुपए में उसके एग की बिक्री की।

4 अस्पतालों को बंद करने के आदेश

मामले में किशोरी के आरोपों को लेकर गंभीरता से जांच बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिसके बाद मामले में संलिप्त अस्पतालों के खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग ने कड़े निर्देश दिए हैं। किशोरी की मां के साथ सांठगांठ कर उसके एग बेंचने के आरोप में 4 अस्पतालों को बंद करने सरकार ने आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+