Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: निर्भया की मां का आया बयान, बोलीं- हमें तो 7 साल तक लड़ना पड़ा लेकिन उसे...

Recommended Video

    Nirbhaya's mother's big statement came out in Hyderabad case | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से पूरा देश काफी गुस्से में है। ऐसे में निर्भया की मां आशा देवी का बयान भी आया है। उन्होंने इस घटना को बर्बर बताया और कहा कि उन्हें तो न्याय के लिए सात सालों तक लड़ना पड़ा है लेकिन उसे (हैदराबाद घटना की पीड़िता) जल्द न्याय मिलना चाहिए।

    hyderabad doctor murder, asha devi, nirbhya mother, nirbhya, hyderabad, hyderabad case, hyderabad news, hyderabad girl news, hyderabad rape case, hyderabad rape victim news in hindi, हैदराबाद डॉक्टर मर्डर, निर्भया, आशा देवी, निर्भया केस, हैदराबाद, हैदराबाद रेप केस, पशु चिकित्सक की हत्या

    उन्होंने कहा कि प्रशासन को देखना चाहिए कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं। बता दें आशा देवी की बेटी की 16 दिसंबर की रात, 2012 में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिससे पूरे देश में वही गुस्सा था जो आज हैदराबाद मामले के कारण है। आज भी उन्हें आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

    जली हुई लाश मिली थी

    जली हुई लाश मिली थी

    बता दें हैदराबाद में एक हाईवे ब्रिक के नीचे महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली थी। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उसकी स्कूटी रास्ते में खराब हो गई थी और कुछ लोगों ने उसे मदद ऑफर की। तभी महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया था और कहा कि उसे कुछ लोग घूर रहे हैं। जिससे उसे डर लगा रहा है। बाद में अचानक उसका फोन ही बंद हो गया। इसके अगले दिन यानी फोन करने के करीब 9 घंटे बाद जला हुआ शव बरामद हुआ।

    चारों आरोपी गिरफ्तार

    चारों आरोपी गिरफ्तार

    चारों आरोपियों को शुक्रवार को साइबराबाद पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को 15 दिन की रिमांड में भेज दिया गया था। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, जोलु नवीन और चेन्ना केशवल्लु के तौर पर हुई है। रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी मोहम्मद अरीफ (25) ड्राइवर का काम करता है। आरिफ 10 तक पढ़ा है। वह 2012 से 2015 तक साइबराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक ऑटो चालक के रूप में काम किया। वह 2017 से लॉरी चालक के रूप में काम कर रहे थे।

    सभी आरोपी दोस्त हैं

    सभी आरोपी दोस्त हैं

    चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। आरोपी मोहम्मद आरिफ ट्रक ड्राइवर है, बाकी तीनों क्लीनर हैं। आरोपियों में कोई 18 साल का, कोई 20 का तो कोई 22 का है। इस खौंफनाक घटना की अब पुलिस रिमांड कॉपी सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि, घटना रात 10 से सुबह 4 बजे तक के बीच में अंजाम दी गई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+