सजा टाले जाने के बाद भावुक हुईं निर्भया की मां ,कहा- दोषियों के वकील ने मुझे चुनौती दी थी, नहीं होगी फांसी

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों की फांसी की सजा पर कोर्ट ने शुक्रवार को अगले आदेश तक फिलहाल रोक लगा दी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपियों को 1 फरवरी को दी जाने वाली फांसी को टाल दिया है। कोर्ट के अगले आदेश तक सभी दोषियों की फांसी टल गई है। दोषियों की फांसी टलने पर निर्भया की मां का बयान, दोषियों के वकील एपी सिंह ने मुझे चुनौती देते हुए कहा है कि दोषियों को कभी भी फांसी नहीं दी जाएगी।

Recommended Video

    Nirbhaya case: मां बोलीं- दोषियों को फांसी नहीं हुई तो Constitution को लगाना होगा आग |वनइंडिया हिंदी
    mother of nirbhaya says lawyer of convicts challenged me saying that convicts will never be executed

    कोर्ट द्वारा फांसी पर रोक के बाद निर्भया की मां आशा देवी मीडिया के सामने भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि- दोषियों के वकील एपी सिंह ने मुझे चुनौती देते हुए कहा है कि दोषियों को कभी भी फांसी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। सरकार को दोषियों को फांसी देनी ही होगी। उनका कहना है कि आखिर मुजरिम जो चाहते थे वो गया है। इस पर सरकार को कोर्ट और सरकार पर विचार करना चाहिए। अब तो ऐसा लग रहा है जैसे सभी लोग मुजरिमों का साथ दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि एक मुजरिम का वकील हमें चैलेंज करके गया कि यह फांसी कभी नहीं हो सकती। कोर्ट के आज आए फैसले को लेकर जब आशा देवी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैं कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। लेकिन सरकार और कोर्ट पर विचार करना चाहिए। वहीं निर्भया की वकील ने कहा कि, न्याय में काफी देरी हो रही है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि जबतक निर्भया के दोषियों को फांसी नहीं हो जाती वो हार नहीं मानेंगी।

    बता दें कि 17 जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वारंड जारी किया था। इसके तहत निर्भया के चारों दोषियों पवन गुप्त, विनय शर्मा, मुकेश और अक्षय सिंह को 1 फरवरी की सुबह छह बजे फांसी होनी थी। इससे पहले 7 जनवरी को कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का आदेश दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+