वीडियो: 10 दिन के बच्चे को कोर्ट में ही छोड़ कर चली गई मां
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित जतारा में एक मां अपने 10 दिन के बच्चे को न्यायालय में ही छोड़ कर चली गई। न्यायालय में महिला और उसके परिवार वालों के बीच भरण पोषण का मामला चल रहा था।

युवती की शादी एक साल पहले मनोज नाम के युवक से हुई थी। आपसी कलह के चलते मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
जब इस मामले में कोई बात बनती नहीं दिखी तो बच्चे की मां कोर्ट में ही ससुराल वालों को बच्चा सौंप कर चली गई।
बाद में चाइल्ड लाइन वालों ने बच्चे को डॉक्टर के पास पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि कोर्ट में कोई महिला बच्चे को छोड़ कर चली गई है।
डॉक्टर की देखरेख में बच्चे को रखा गया है। बच्चा सुरक्षित है और पूरी तरह से स्वस्थ है।












Click it and Unblock the Notifications