आखिर क्यों मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, सारी रात शव के साथ रोती रही?

अपने बेटे की नशे की आदत से आजिज मां ने लिया बड़ा फैसला, बेटे का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, सारी रात शव के साथ रोती रही

मुंबई। मां-बेटे का रिश्ता दुनिया में काफी मजबूत माना जाता है, लेकिन मुंबई में अपने शराबी बेटे से तंग आकर मां ने ऐसा कदम उठाया है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। दरअसप मुंबई के मनखुर्ज इलाके में रहने वाला युवक हर रोज शराब पीकर आता था और वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। यही नहीं युवक शराब के साथ ड्रग्स का भी आदि हो चुका था। हर रोज की मारपीट से तंग आकर मां ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

crime

बहू को बचाने के लिए उठाया कदम

हर रोज जब बेटा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, तो मां ने तंग आकर अपने बेटे का गला घोंट दिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के मनखुर्द में रहने वाले इस युवका का नाम नदीम था, जिसकी उम्र 24 वर्ष थी और वह हर रोज घर में नशे की हालत में आता था और मारपीट करता था। लेकिन जब बुधवार को वह अपने घर पहुंचा तो उसने एक बार फिर से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। लेकिन इस बार नदीम की मां अनवरी ने बीच बचाव करके बहू को बचाने की कोशिश की।

हर रोज करता था प्रताड़ित

हर रोज की मारपीट से नदीम की मां अनवरी उसेस आजिज आ चुकी थी, लेकिन अब उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह अपने बेटे को खत्म कर देंगी। इसी रात उन्होंने अपने बेटे का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिसके बाद नदीम की मौत हो गई। नदीम की मौत के बाद पूरी रात मां अनवरी अपने बेटे के शव के पास बैठकर रोती रहीष जब सुबह नदीम की पत्नी कमरे में आई तो वह यह देखकर दंग रह गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मां अपने बेटे की आदतों को लेकर काफी दिनों से परेशान थी, नदीम हर रोज अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था, जिससे आजिज आकर महिला ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें- JNU के छात्रों से मारपीट, छात्रा का रेप करने की कोशिश

पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मां अपने बेटे की आदतों से परेशान आ गई थी. नदीम हर रोज अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था. उसकी पत्नी को बचाने के लिए अनवरी ने यह कदम उठाया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+