Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mother Day 2024: मातृ दिवस की शुरुआत कर क्यों पछताईं एना जार्विस? मदर डे पर पढ़िए रोचक स्टोरी

Mother Day 2024: दुनिया में 12 मई को मदर डे मनाया जाता है। यह दिन सभी माताओं के लिए एक विशेष दिन है, जिनके योगदान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह अपने बच्चों की सफलता में हर माँ के अतुलनीय और निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करने का दिन है। लेकिन सवाल ये है, वो कौन सा अवसर था जिसके चलते यही दिन मदर डे का चयन किया गया।

मदर्स डे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में माताओं के प्रति सम्मान, सम्मान और प्यार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन माताओं के योगदान का सम्मान करने, मातृ बंधन के प्रयासों और हमारे समाज में माताओं की भूमिका को स्वीकार करने का एक बड़ा अवसर है। ऐसे मौके पर एना मारिया जार्विस का जिक्र ना हो ये कैसे हो सकता है। दरअसल जार्विस के बिना मदर डे नाम ही अधूरा है। दरअसल, जार्विस एक अमेरिका सामाजिक कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने अपने जन्मदिन 1 मई को मातृ दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। जार्विस की 24 नवंबर 1948 में निधन हो गया था।

Mother Day Anna Jarvis

कौन थीं एना मारिया जार्विस
एना का जन्म एक मई 1864 को अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में हुआ था, उस वक्त अमेरिका अपने सिविल वॉर से जूझ रहा था। लोग मुश्किलों का सामना कर रहे थे। एना के 9 भाई-बहनों की टाइफाइड, खसरा और डायरिया जैसी बीमारियों से मौत हो गई। संघर्ष के दिनों ने एन ने अपनी मां एन रीव्स जार्विस से प्रेरणा ली। दरअसल रीव्स महिला अधिकारों के लिए लड़ रही थीं।

मातृ दिवस की शुरुआत कैसे?
एना जार्विस की मां रीव्स का वर्ष 1905 में मृत्यु हो गई। ऐसे में उन्होंने मां की दूसरी पुण्य तिथि पर अपने गृहनगर वेस्ट वर्जीनिया में आयोजित एक स्मारक सेवा के लिए 500 सफेद कार्नेशन्स खरीदे। यहीं से मदर्स डे मनाने को लेकर एक मुहिम की शुरुआत हुई। एना ने अमेरिका में एक मान्यता प्राप्त अवकाश बनाने के लिए अभियान चलाया। एना जार्विस ने इस दौरान अमेरिकी गृहयुद्ध के दोनों पक्षों के घायल सैनिकों की देखभाल की और लोगों को संबोधित करने के लिए मदर्स डे वर्क क्लब बनाए।

एना जार्विस के मदर डे पर पछतावा क्यों?
ये बात स्पष्ट है कि एना मारिया जार्विस ने महिला अधिकारों को काफी हद तक दिलाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक मदर्ड डे के व्यवसायीकरण को लेकर उन्हें काफी पछतावा होने लगा। फिर स्थिति ये हो गई कि इसे रद्द करने के लिए उन्होंने एक अभियान भी चलाया। दरअसल, यूएस में मदर्स डे बहुत लोकप्रिय हुआ। 1920 के दशक की शुरुआत में, कार्ड कंपनियों ने मदर्स डे कार्ड बेचना शुरू कर दिया। लेकिन एना जार्विस का मानना ​​था कि इस दिन के व्यावसायीकरण ने मातृ दिवस के विचार का फायदा उठाया। वह इस विचार को बर्दाश्त नहीं कर सकती थी कि लोग असाधारण फूलों की सजावट, आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और अत्यधिक कीमत वाली चॉकलेट पर इतना पैसा खर्च करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+