मां-बेटी ने एक ही प्रॉपर्टी को पांच लोगों को बेच डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जहां मां-बेटी ने मिलकर एक पांच लोगों के साथ ठगी की है। दोनों में मिलकर पांच लोगों को फर्जी दस्तावेजों के के जरिए संपत्ति को बेचकर 2.5 करोड़ रुपए जमा कर लिए। गौर करने वाली बात यह है कि यह एक ही संपत्ति है जिसे फर्जी दस्तावेजों के जरिए इन महिलाओं ने पांचो लोगों को बेचा है। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने ग्रेटर कैलाश के पार्ट-1 स्थित घर को पांच लोगों को बेचा था, जिसके बाद दोनों ही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

fraud

शनिवार को गिरफ्तार

दोनों ही महिलाओं की पहचान मोली कपूर और अनुराधा कपूर के तौर हुई है। दोनों को दिल्ली स्थित न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही महिलाओं को पुलिस ने तीन-तीन अलग-अलग मामलों में फर्जीवाड़े का आरोपी मानते हुए उन्हें प्रोकेलेम्ड अपराधी की श्रेणी में डाल दिया है। इन दोनों महिलाओं ने इससे पहले 2014, 2015 में भी लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया था। दोनों ही महिलाओं के खिलाफ तीन लोगों ने मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

तीन अलग-अलग मामले

जिन पांच लोगों को इन महिलाओं ने संपत्ति बेची है उनमे से तीन लोगों ने पुलिस से फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया था, जबकि तीसरा मामला डिफेंस कॉलोनी में दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों ही महिलाएं विदेश में रह रही थीं। अडिशनल डीसीपी घनश्या बंसल ने बताया कि अनुराधा ने अपनी एमबीए की डिग्री लंदन से हासिल की थी और उसे 2015 में गोवा पुलिस ने एक कसीनो में हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसे इस मामले में जमानत मिल गई थी और उसे रिहा कर दिया गया था।

भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि हमने महिलाओं के गिरफ्तारी के बारे में गोवा पुलिस को जानकारी दे दी है और उनसे हत्या के मामले में और जानकारी मांगी है, जिसमे यह महिला सह आरोपी है। दोनों ही महिलाओं को शनिवार को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले अलका लांबा ने AAP से पूछा सवाल- मुझे कमजोर कर पार्टी को क्या लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+