Video: मोस्टवांटेड आतंकी जम्मू कश्मीर में बेल रहा है रोटियां

नई दिल्ली। एक तरफ भारतीय सुरक्षा बल 'ऑपरेशन ऑल आउट' के जरिए लश्कर-ए-तैयबा का खुंखार आतंकी जीनत उल इस्लाम को ढूंढ रही है तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आतंकी अपने साथियों से बैठकर रोटिया बना रहा हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकी जीनत उल इस्लाम लश्कर-ए-तैयबा का चीफ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है जीनत

मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है जीनत

लश्कर के आतंकी जीनत उल इस्लाम का अपने साथियों के साथ बैठा रोटियां बना रहा है। इस एक मिनट के वीडियो में आतंकी जीनत इशारा भी करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, यह वीडियो किस क्षेत्र का है, इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए भारतीय सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया है, जिसमें आतंकी मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है।

लश्कर में 2015 में भर्ती हुआ था

लश्कर में 2015 में भर्ती हुआ था

भारतीय सुरक्षाबलों ने अबू दुजाना, अबू इस्माइल और हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार भट्ट को मार गिराने के बाद, घाटी में लश्कर लीडरशिप संभालने में जीनत-उल-इस्लाम का नाम सबसे प्रमुख तौर पर उभरकर सामने आया है। 28 साल का जीनत शोपियां के सुगन जानीपुरा का रहने वाला है। लश्कर में वो साल 2015 में भर्ती हुआ था। उसे फरवरी में हुए शोपियां हमले के मुख्य आरोपियों में से एक माना जाता है।

ऑपरेशन ऑल आउट के जरिए कई आतंकियों का हो चुका है खात्मा

जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन लॉन्च चलाया है। इस ऑपरेशन में कई आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। हालांकि, इस ऑपरेशन के चलते आतंकियों ने कई बार पुलिस सुरक्षा बल के ठिकानों को भी निशाना बनाया है। सूत्रों की मानें तो घाटी में अभी 250 से ज्यादा आतंकी सक्रिय है। कश्मीर घाटी में जैश और लश्कर के घूम रहे आतंकी, जिसमें कई विदेशी और लोकल लड़ाके शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+