हाफिज सईद ने कहा बाढ़ पीड़ित युवाओं को भर्ती करें लश्कर
मॉस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद ने एक भारत के लिए आतंकवादी को विवादित सलाह दे डाली है। सईद ने लश्कर ए तैयाब से कहा है कि वह भारत में बाढ़ पीड़ित युवाओं को भर्ती करें। हाफिज सइद ने कहा कि भारत में कश्मीर में बाढ़ से पीड़ित युवा हैं। जिनको अपने आतंकवादी गुट में भर्ती करना चाहिए। गौरतलब है कि हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाफिज ने आतंकी गुट से सलाह देते हुए कहा है कि कश्मीर में बाढ़ से पीड़ित युवा हैं। जो बेरोजगार हैं। उन्हें लश्कर ए तैयाबा को भर्ती कर लेना चाहिए। आईबी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने मीडिया को जानकारी दी है कि सईद ने यह बात तब दी है जब वह कश्मीर-पाकिस्तान सीमा पर आया था। जानकारी के मुताबिक सईद कश्मीर आया था।
हाफिज ने इस गुप्त दौरे के दौरान आतंकी गुटों से कहा कि राज्य में कई युवा बेघर और बेरोजगार हो गए हैं। इसलिए लश्कर ए तैयाबा को लग रहा है कि यही सही समय है।
यह बताने की जरूरत नहीं है कि हाल ही में कश्मीर में आई बाढ़ के बाद कश्मीरवासियों के लिए इस समय दुखद घड़ी है। लाखोें करोड़ों रुपए की संपत्ति बर्बाद हो गई है। हजारों युवाओं का रोजगार उजड़ गया है। लोग बेघर हो गए हैं।
ऐसे में यह बयान भारत के लिए एक चुनौति से कम नहीं है। हालांकि खबर है कि इसे खुफिया एजेंसियों ने भी गंभीरता से लिया है।












Click it and Unblock the Notifications