Most Searched Asian 2022: अतरंगी ही सही, दुनियाभर में चला उर्फी जावेद का जादू, कंगना-कियारा को दी पटखनी

नई दिल्ली। अतरंगी फैशन को लेकर अक्सर सूर्खियों में बनी रहने वाली मॉडल, एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। बिग बॉस ओटीटी से फेम पाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस और बोल्डनेस को लेकर सोशळ मीडिया पर चाईं रहती हैं। उर्फी का फैशन सेंस जहां उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार बनाता है तो वहीं उनके फैंस उनके इस स्टाइल और फैशन को खूब पसंद करते हैं। अब उर्फी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होने वाली उर्फी ने इस साल न केवल एशियन की मोस्ट सर्च की लिस्ट में शामिल हुईं बल्कि उन्होंड़े बड़े-बड़े बॉलीवुड सूरमाओं को पछाड़ दिया।

एक्ट्रेस मोस्ट सर्च्ड एशियन 2022 में शामिल

एक्ट्रेस मोस्ट सर्च्ड एशियन 2022 में शामिल


उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के कारण अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उनके फैशनेबल ड्रेसिंग सेंस देखकर किसी का भी माथा ठनक जाता है। हॉटनेस और बोल्ड अदाओं की मालकिन उर्फी ने नया रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड में न केवल उन्होंने अच्छी रैंकिंग हासिल की, बल्कि बॉलीवुड क टॉप हसीनाओं को भी पछाड़ दिया है। यानी उर्फी उस लिस्ट में शामिल हुई है, जिसमें दिग्गज एशियंस शामिल हैं, जिन्हें साल 2022 में सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किया गया है।

 कितने नंबर पर उर्फी

कितने नंबर पर उर्फी

इस लिस्ट में उर्फी जावेद का नंबर 57वां है, जबकि इस रैंकिंग में बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस बहुत पीछे हैं। उर्फी ने इस रैंकिंग में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सूरमाओं को हरा दिया है। उर्फी ने रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, दिशा पटानी , प्रभास, शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड सितारों को पछाड़ दिया है।

 उर्फी के आगे कंगना, कियारा फेल

उर्फी के आगे कंगना, कियारा फेल

इस लिस्ट में उर्फी की रैंकिंग 57 हैं, जबकि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत को इस लिस्ट में 71वां स्थान मिला है। वहीं कियारा आडवाणी को 64वां स्थान मिला है। कियारा के अलावा उर्फी ने जाह्नवी कपूर को भी पटखनी दे दी है। जान्हवी कपूर को इस लिस्ट में 66वां स्थान मिला है। उर्फी भले ही अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती रहती है, लेकिन एशिया के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स लिस्ट में उन्होंने बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों को पछाड़ दिया। उर्फी ने नेहा कक्कड़, दिशा पाटनी, मौनी रॉय समेत कई बड़े एक्टर्स को पछाड़ दिया।

 Top 10 में कौन-कौन

Top 10 में कौन-कौन

एक्ट्रेस मोस्ट सर्च्ड एशियन 2022 की लिस्ट में नंबर 1 पर बीटीएस वी, दो नंबर पर जंग कुक, तीन पर सिद्धू मूसेवाला, 4 नंबर पर जिमिन
5 नंबर पर लता मंगेशकर, 6 नंबर पर लीसा, 7 नंबर पर कटरीना कैफ, 8 नंबर पर आलिया भट्ट, 9 नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और 10 पर विराट कोहली है।

Jio बेटा...आकाश के हाथों में जियो की कमान, इस फॉर्मूले से अंबानी करेंगे 7.8 लाख करोड़ की संपत्ति का बंटवारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+