तस्वीरें में देखें साल 2015 की वो खबरें जिसने बंटोरीं खूब सुर्खियां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 2015 अपने आखिरी पड़ाव पर है। बस कुछ ही दिनों बाद नया साल आ जाएगा और 2015 में हुई कुछ बड़ी घटनाएं एक साल पुरानी हो जाएंगी। 2015 में कई ऐसी घटनाएं घटी जो मीडिया में सुर्खियां बनीं। चाहें वो शीना बोरा केस जैसी मर्डर मिस्ट्री में इंद्राणी मुखर्जी जैसे हाई प्रोफाइल महिला का गिरफ्तार होना हो। या फिर खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगना हो।
डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी हो या फिर दादरी बीफ कांड। जब ये खबरे सामने आईं तो लगातार कई दिनों तक मीडिया में छाई रहीं। तो आईए आज उन सभी बड़ी खबरों की चर्चा एक साथ करते हैं। तस्वीरों की स्लाइड आगे करते रहिए और पढ़ते रहिए साल 2015 में सुर्खियों में रही बड़ी खबरों को-

राधे मां रहीं सुर्खियों में
हमेशा मौन रहकर आसाराम बापू और निर्मल बाबा की तरह खुद को स्वघोषित धर्मगुरु बताने वाली राधे मां साल 2015 में सुर्खियों में रहीं। राधे मां पर पहले दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ उसके बाद उनके उपर आरोपों का अंबार लग गया। राधे मां पर अश्लीलता फैलाने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगे।

शॉर्ट स्कर्ट और जींस टॉप में राधे मां
सोशल मीडिया पर राधे मां की लाल रंग का स्कर्ट पहने और जींस-टॉप वाली फोटो सामने आने के बाद चर्चा और तेज हो गई थी।

चिकन के चटचखारे लेती हैं राधे मां
सुरिंदर मित्तल का कहना है कि राधे मां को चिकन खाते देखने के बाद ही उन्होंने विरोध शुरू किया था। सुरिंदर मित्तल ने दावा करते हुए राधे मां की फोटो सार्वजनिक की है जिसमें वो चिकन खा रही हैं। फोटो राधे मां के भाई के शादी समारोह की है। सुरिंदर मित्तल ने जो ऑडियो सार्वजनिक किया है उसमें राधे मां को गालियां देते सुना जा सकता है।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर से थे राधे मां के अवैध प्रेम संबंध
एक जमाने में राधे मां से करीबी संबंध रखने वाले प्रोड्यूसर रंजीत शर्मा ने एबीपी न्यूज (मराठी) पर खास बातचीत में बताया कि उनके और राधे मां में प्रेमी-प्रेमिका जैसे संबंध थे। एबीपी से बातचीत में रंजीत शर्मा ने कहा कि मैं 11वीं की परीक्षा देने के बाद छुट्टियों में अपनी बहन से मिलने मुकेरिया गया था। वहां पंजाब कांग्रेस के मंत्री केवल किशन के पीएस ने राधे मां से मिलवाया। बस उसी के बाद उनके और राधे मां के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे के उस वक्त रंजीत शर्मा की उम्र 18 साल थी और राधे मां शादी-शुदा और दो बच्चों की मां। रंजीत शर्मा ने बताया कि मैं राधे मां के घर पर देर रात तक बैठा रहता था और वो खुद अपने हाथ से फल और खाना खिलाती थीं।

डॉली बिंद्रा को बेडरूम में पोर्न फिल्में दिखाती थीं राधे मां
बिग बॉस की प्रतिभागी रहीं डॉली बिंद्रा ने राधे मां की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि 'राधे मां मुझे अपने बेडरूम में ले जाकर आईपैड पर पोर्न फिल्म दिखाती थीं'।

शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार हुईं इंद्राणी मुखर्जी
शीना बोरा हत्याकांड में जब इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया मीडिया जगत में खलबली मच गई थी। हर चैनल पर कई दिनों तक सिर्फ और सिर्फ शीना बोरा हत्याकांड की खबरें सुर्खियों में थीं।

इद्रांणी देह-व्यपार से जुड़ी रेड में पकड़ी गई थीं
इंद्राणी मुखर्जी का असली नाम परी बोरा है और उसकी दो नहीं तीन शादियां हुई थीं वहीं एक और चौंकाने वाली बात सामने आयी कि इंद्राणी के ऊपर देह व्यापार में पकड़े जाने की एफआईआर भी दर्ज है।

छोटा राजन की गिरफ्तारी
दो दशक से भारतीय पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला और कभी दाऊद का दाहिना हाथ माना जाने वाला अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कानून की गिरफ्त में आग या। 25 अक्टूबर को इंडोनेशिया के बाली से उसे गिरफ्तार किया गया। राजन की गिरफ्तारी की खबर ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं।

दादरी हत्याकांड
मोहम्मद अखलाक (52) ने कथित तौर पर एक बछड़े को काटा था और उनके घर में बीफ पाए जाने पर करीब 100 लोगों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोप लग रहे हैं कि मंदिर के लाउडस्पीकर से गौमांस पकाने की अफवाह उड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications