देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी, दिल्ली नहीं ये शहर है सबसे प्रदूषित

भारत में 2022 में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से सोमवार 7 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार का कटिहार जिला 163 शहरों में सबसे प्रदूषित शहर है। यहां पर हवा का गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया। जबकि राजधानी दिल्ली इस मामले में दूसरे नंबर पर है। दिल्ली में AQI 360, नोएडा में 328 और गाजियाबाद में 304 दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक बिहार में बेगुसराय, हरियाणा में बल्लभगढ़, फरीदाबाद, कैथल और गुरुग्राम सबसे प्रदूषित शहरों में हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिला सबसे प्रदूषित शहर है। जानकारी के मुताबिक यह डाटा एक वेक-अफ कॉल के रूप में तैयार किया गया है।

aqi

पंजाब में पराली जलाने के आए 3634 केस
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की तरफ से बुधवार जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 3,634 खेतों में पराली जलाने के मामले रजिस्टर्ड हुए हैं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने पड़ोसी राज्यों से की ये अपील
दिल्ली में वायु प्रदूषण की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में इसमें कमी हुई है। लेकिन AQI अभी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके, इसको लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे राजधानी की सीमाओं पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों को डायवर्ट करने के उपाय करें। सफ़र एजेंसी के मुताबिक दिल्ली के PM2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी शनिवार को 30 प्रतिशत से घटकर 21 प्रतिशत रह गई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक या एक्यूआई पीएम 2.5 के स्तर के कॉन्सनट्रेशन को मापता है। 2.5 माइक्रोन से कम के महीन कण सांस लेने के दौरान रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं। ये कड़ पुरानी बीमारियों और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। वहीं, कई मामलों में सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों की मौत भी हो जाती है। ग्रीनपीस के आंकड़ों के मुताबिक वायु प्रदूषण के कारण 2017 में 1.2 मिलियन से अधिक भारतीयों की समय से पहले मृत्यु हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Ka Mausam: नवंबर में भी तप रही दिल्ली,पारा पहुंचा 33 डिग्री, टूटा 13 साल का रिकॉर्ड,आज हो सकती है बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+