Delhi Ka Mausam: नवंबर में भी तप रही दिल्ली,पारा पहुंचा 33 डिग्री, टूटा 13 साल का रिकॉर्ड,आज हो सकती है बारिश
दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश के दिल यानी कि दिल्ली के मौसम को देखकर आम आदमी से ज्यादा वैज्ञानिक हैरान हैं। कभी सर्दी और कभी गर्मी ने यहां के लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली में कल सुबह तक कोहरा छाया हुआ था और लोगों को तड़के बाहर निकलने के लिए जैकेट का सहारा लेना पड़ा था वहीं रात होते-होते दिल्ली एकदम से गर्म हो गई और पारा 33.5 डिग्री तक जा पहुंचा और लोग पसीने-पसीने नजर आने लगे। आपको बता दें कि नंवबर में दिल्ली इतनी गर्म आज से करीब 13 साल पहले हुई थी, जब नवंबर 2001 में पारा यहां 36 डिग्री पहुंच गया था।
Recommended Video

मौसम की अबूझ पहेली ने वैज्ञानिकों की पेशानी पर भी बल डाल दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान और प्रदूषण में मामूली गिरावट आ सकती है लेकिन वीकेंड तक अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है ये 30 डिग्री के आस-पास ही रहेगा। इससे पहले अक्टूबर की बारिश ने दिल्लीवालों को हैरानी में डाला था और अब नंवबर की गर्मी ने लोगों को तंग किया हुआ है।

प्रदूषण से पहले से ही त्रस्त दिल्ली में आज भी सुबह की आबोहवा काफी खराब रही है। आज सुबह भी यहां का AQI 321 पहुंच गया है। मालूम हो कि शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा", 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम", 201 और 300 के बीच AQI "खराब", 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच AQI काफी "गंभीर" माना जाता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 321 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 325 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 325 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 336 AQI
- परपड़गंज - 328 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 342 AQI

बता दें कि हालात के मद्देनजर दिल्ली में अगले आदेश तक सभी तरह के निर्माण कार्य और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगी हुई है। फिलहाल आज दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं तो वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है तो वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम ड्राई रहने वाला है।तो वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में हल्की बर्फबारी संभव है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, तमिलनाडु में मानसून की सक्रियता और एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है तो वहीं दिल्ली में बादल छा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications