देशभर में एनआरसी पर अभी तक नहीं हुआ है कोई फैसला: लोकसभा में सरकार
नई दिल्ली, 10 अगस्त: केंद्र सरकार ने अभी तक पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी एनआरसी बनाने पर कोई फैसला नहीं लिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में पूछे एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि अभी तक सरकार ने नेशनल रजिस्टर ऑफ इंडियन सिटिजन्स (एनआरआईसी) को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Recommended Video
संसद के मौजूदा मानसून सत्र में ही कुछ दिन पहले नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर सरकार ने अभी नियम तैयार नहीं होने की बात कही है। सरकार ने नियम तैयार करने के लिए छह महीने यानी 9 जनवरी, 2022 तक का समय मांगा है।
बता दें कि 2019 में संसद से विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून दोनों सदनों से पारित हुआ था, जिसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। कई राज्यों में ये प्रदर्शन हिंसक हो गए थे जिनके चलते जान-माल का भी नुक़सान हुआ था। अभी भी सैकड़ों लोग सीएए विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में जेलों में हैं। ऐसे में बीते साल भी और इस साल भी हर सत्र में सरकार से एनआरसी और सीएए को लेकर सवाल होता रहा है। जिस पर सरकार की ओर से सीएए के कानून तैयार ना होने और एनआरसी को लेकर कोई निर्णय ना लिए जाने की बात ही कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications