केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, देखिए VIDEO

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां अचानक ही मौसम खराब होने और भारी बारिश की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई।

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद ये फैसला लिया गया। फिलहाल केंद्रीय मंत्री समेत हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

VIDEO: केंद्रीय मंत्री रिजिजू के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

मौसम खराब होने की वजह से लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां अचानक ही मौसम खराब होने और भारी बारिश की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। ईटानगर के एक छोटे से मैदान में उनका हेलीकॉप्टर उतारा गया। जानकारी के मुताबिक जिस मैदान में ये हेलीकॉप्टर उतारा गया वो बीएसएफ का था।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के हेलॉकॉप्टर की आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रमुख अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल केंद्रीय मंत्री समेत हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में मौसम बदल गया है, तेज बारिश के साथ कई इलाकों के पहाड़ खिसकने की भी घटनाएं सामने आई हैं। आप देखिए कैसे केंद्रीय मंत्री रिजिजू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+