LoC से सटे गांवों पर मोर्टार हमला, भारतीय सेना ने मार गिराये 5 पाक सैनिक
कठुआ। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। क्रिसमस के मौके पर भारत की सीमा पर सफेद झंडा दिखाने के बाद उसके तेवर फिर से बदल गए हैं। पाक रेंजर्स की ओर से शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिले में पूरी रात मोर्टार से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। ताज़ा अपडेट इस प्रकार हैं कि जम्मू-कश्मीर के सांबा और हीरानगर सेक्टर में सीमा पार से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा भारी फायरिंग में बीएसएफ ने एक और जवान को मार गिराया। यानी मरने वाले पाकिस्तानी रेंजरों की संख्या अब पांच हो गई है।

बीएसएफ की ओर से भी पाक रेंजर्स को कड़ा जवाब दिया गया है जिसमें पाक रेंजर्स के दो जवानों की मौत की खबरें हैं। पाक की ओर से पिछले चार दिनों के अंदर सीजफायर वॉयलेशन की यह चौथी घटना है। शुक्रवार को बीएसएफ के डीजी डीके पाठक की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह को इस पूरी घटना की जानकारी दी गई है।
उन्होंने राजनाथ सिंह को बताया कि पाक की ओर से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई है। डीजी पाठक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से यह फायरिंग चोरगली सीमा चौकी से अंजाम दी गई।
महत्वपूर्ण बातें
- पाकिस्तानी रेंजरों ने आईबी पर सांबा और हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की आधा दर्जन से अधिक चौकियों पर गोलाबारी की।
- यह गोलीबारी विशेष तौर पर तैनात बीएसएफ के जवानों पर की गई। यही नहीं गांवों को भी निशाना बनाया गया।
- गोलीबारी शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे शुरू हुई। जबकि इससे पहले पिछले दो दिन से उधर से पहले भी गोलीबारी हुई थी।
- सीमा पार से पाक की रजाब शहीद, आशिफ शहीद, चक भूरा, टंडार, सुकमाल से 24 चिनाब रेंजर के जवानों ने इस हरकत को अंजाम दिया।
- भारी गोलाबारी होने से सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण घरों में ही दुबके रहे। अभी भी सीमा पर तनाव चल रहा है और सीमा पर रहने वाले लोगों का हाल भी बुरा है।
- मुताबिक लोग से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर ही रहें और साथ ही उनसे बंकरों में शरण लेने को भी कहा गया।












Click it and Unblock the Notifications