UAE और बहरीन के बाद एक और देश इजरायल से स्थापित करेगा संबंध, ट्रंप ने की घोषणा

नई दिल्ली। मध्य पूर्व के देश इजरायल के लिए इस साल घटनाक्रम तेजी से बदला है। मध्य पूर्व के प्रमुख मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बाद अब उत्तरी अफ्रीका का देश मोरक्को भी इजरायल से संबंध स्थापित करने पर सहमत हो गया है। पिछले दोनों घटनाक्रमों की तरह इस बार भी इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की है।

Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा "आज एक और ऐतिहासिक घटनाक्रम हुआ है। हमारे दो महान दोस्त इजरायल और मोरक्को साम्राज्य एक दूसरे के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमत हो गए हैं। मध्यपूर्व में शांति के लिए एक बड़ी सफलता।"

इसके पहले संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन इजरायल से राजनयिक संबंध बहाल कर चुके हैं। इस समझौते के बाद इजरायल के प्रतिनिधियों को लेकर एक ऐतिहासिक फ्लाइट तेल अवीव से दुबई पहुंची थी। दोनों देशों के नागरिकों को लेकर हवाई सेवा शुरू करने पर भी सहमति बन चुकी है।

पश्चिमी सहारा पर मोरक्कों की संप्रभुता स्वीकार
वहीं आज डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी सहारा पर मोरक्को की संप्रभुता को भी मान्यता भी दी है। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा "आज मैंने पश्चिमी सहारा पर मोरक्को की संप्रभुता को मान्यता देने वाली एक घोषणा पर हस्ताक्षर किया। मोरक्को का गंभीर, विश्वसनीय और यथार्थवादी स्वायत्तता प्रस्ताव शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए एक उचित और एकमात्र स्थायी समाधान है।"

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने अपने फैसले के पीछे मोरक्को और अमेरिका के ऐतिहासिक संबंधों का हवाला दिया। "मोरक्को ने 1777 में संयुक्त राज्य अमेरिका को मान्यता दी थी। इस तरह हमने पश्चिमी सहारा पर उनकी संप्रभुता को मान्यता देकर सही किया है।" बता दें कि अमेरिका ने 4 जुलाई 1776 के दिन खुद को आजाद घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+