Morning Bulletin: पेट्रोल सस्ता हुआ या महंगा? गोल्ड प्राइस से लेकर मौसम अपडेट तक, जानिए बड़ी खबरें
Morning Bulletin Today: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर
- इजरायल से 212 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी
- केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा, "हमारी सरकार किसी भी भारतीय को कभी पीछे नहीं छोड़ेगी।'
- ऑपरेशन अजय के तहत भारत आए एक भारतीय नागरिक ने मोदी सरकार का आभार जताया।
- मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना की तारीख को बदलने के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख को बदलने की अपील की है।
2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार
- इजरायली सेना ने 250 बंधकों को रिहा कराया और 60 हमास लड़ाकों को मार गिराया।
- X ने 100 से ज्यादा हमास समर्थित अकाउंट हटाए और कहा- 'आतंक के लिए कोई जगह नहीं'
- इजरायल और यहूदियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका हमेशा तैयार: जो बाइडेन
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
- 24 कैरट सोना :- 59,280/10grms
- 22कैरट सोना :- 54,520/10grms
- लखनऊ में आज आज एक किलो चांदी का रेट 72,101 रु है।
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली- एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा और कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।
6. Sports News: विश्वकप 2023 में आज दो मैच
वनडे विश्व कप 2023 का रोमांच पूरे शबाब पर है। कल का मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 311 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रन बनाकर आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications