अभी बदलें अपना पासवर्ड, 27 करोड़ ईमेल अकाउंट हुए हैक
लखनऊ। कुछ दिनों से फेसबुक यूजर देख रहे होंगे कि उनके अकाउंट में एक वायरस मैसेज के जरिए आ रहा है। जबकि उसे सेंडर ने भेजा ही नहीं। साथ ही वो वायरस आपके द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही आपसे जुड़े अन्य लोगों के पास भी चला जाता है। कुछ इसी तर्ज पर आपका ईमेल अकाउंट भी अब खतरे में है। निश्चित तौर पर आपमें से कई लोग ई मेल्स के जरिए कई इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट शेयर करते हैं। और कोशिश होती है कि ये डॉक्यूमेंट और किसी के हाथ न लगे। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 करोड़ से ज्यादा ईमेल्स और पासवर्ड लीक हो गए हैं।
हो सकता है कि इसमें आपका भी ईमेल अकाउंट शामिल हो। तो फटाफट अपने अकाउंट के पासवर्ड को बदलिए।

हैकर ने दिया करोड़ों का डेटा!
होल्ड सिक्योरिटी नाम की एक कंपनी ने ब्लॉग रिपोर्ट में दावा किया है कि उन्हें 27 करोड़ से ज्यादा ईमेल और पासवर्ड एक हैकर ने उपलब्ध कराए हैं। जिसमें जीमेल, हॉटमेल और याहू के अकाउंट्स हैं। हालांकि इस बात को जानने की लगातार कवायद की जा रही है कि ये डेटा कहां से हैक हुआ है। लेकिन स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
अब तक की सबसे बड़ी ईमेल एड्रेस की लीक तो नहीं!
होल्ड सिक्योरिटी के मुताबिक पास उनके पास अलग-अलग समय पर हैक हुआ करीब 10 गीगाबाइट का डेटा है। कुल मिलाकर 90 करोड़ ईमेल हैं, जिसमें से सभी नई नहीं हैं। माना जा रहा है कि अगर ये संख्या सही है तो ये अब तक की सबसे बड़ी ईमेल एड्रेस की लीक हो सकती है। आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले एडोबी के 15 करोड़ ग्राहकों का डेटा भी लीक हुआ था।
पढ़ें- लड़की का फेसबुक अकांउट हैक कर डाली अश्लील तस्वीरें
आप सभी के लिए जरूरी है कि आप अपने ईमेल अकाउंट का पासवर्ड तुरंत बदलकर थोड़ा टफ कर दें। जिससे आपके द्वारा भेजे जा रहे ईमेल्स और अकाउंट, सुरक्षित रहें।
कैसे बढ़ायें सिक्योरिटी
अगर आप चाहते हैं कि आपका फेसबुक, गूगल या फिर कोई ईमेल अकाउंट ज्यादा से ज्यादा सिक्योर रहे, तो ये दो कार्य जरूर करें।
- अपने अकाउंट को अपने मोबाइल नंबर से अभी कनेक्ट करें। ऐसा करने पर यदि कोई आपका पासवर्ड बदलना चाहेगा तो मशीन आपके मोबाइल पर OTP भेजेगी। जब तक वह ओटीपी नंबर नहीं डालेंगे, तब तक पासवर्ड बदल नहीं सकेगा।
- पासवर्ड को ज्यादा से ज्यादा strong बनायें। जैसे- vijay123 की जगह vij@y1*2#3 जैसा पासवर्ड रखें। ऐसे पासवर्ड बहुत स्ट्रॉन्ग माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications