रांची-पटना जन शताब्दी ट्रेन में तीन सौ से ज्यादा यात्रियों से लूट!

जन शताब्दी में लूट
एक राष्ट्रीय चैनल के वरिष्ठ पत्रकार की माने तो रांची-पटना जन शताब्दी ट्रेन के यात्रियों को इसी भय में रहकर सफर करना पड़ रहा है। एक वरिष्ठ पत्रकार ने जानकारी को सोश्यल नेटवर्किंग साइट पर शेयर करते हुए बताया कि डकेतों का गैंग रांची-पटना शताब्दी ट्रेन के तीन सौ से ज्यादा यात्रियों को लूट चुका है। यही नहीं कई डकेतों के गैंग ने यात्रियों की ओर से विरोध करने पर उनसे जबरन तमंचे के बल पर लूटपाट की है।
ट्विटर पर देखें वरिष्ठ पत्रकार का ट्विट-
सरकार कब उठाएगी कड़े कदम?
लूट की इस जानकारी के बाद सोश्यल नेटवर्किंग साइट पर युवाओं व लोगों ने अपना गुस्सा प्रकट किया है। कई लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं तो कई सरकार से प्रयास करने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, ना जाने कितनी सरकारें बनी और चलीं गईं, लेकिन अभी तक ट्रेनों में यात्रियों के साथ लूटपाट का सिलसिला कभी नहीं थमा। अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सुधार लाने के दावे कर रहे हैं और सोश्यल मीडिया पर प्रकट किए जा रहे गुस्से व जानकारियों के अनुसार सुधार लाने के लिए आगे बढ़ने के दावे कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications