कोलकाता: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग से 2 की मौत, 12 से ज्यादा झुग्गियां राख
रात में आग लगने की वजह से सो रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जल्दी जल्दी बाहर भागे लेकिन बताया जा रहा है कि दो लोग आग की लपटों में झुलस गए जिससे उनकी मौत हो गई।
कोलकाता। उत्तरी कोलकाता में शनिवार को एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग की वजह से 12 झुग्गियां भी राख हो गईं। झुग्गियां रेलवे ट्रैक के पास बनी थीं।

कोलकाता के पाटीपुकुर इलाके में रेलवे ट्रैक के पास स्थित झग्गियों में रात करीब 3 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया।
रात में आग लगने की वजह से सो रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जल्दी जल्दी बाहर भागे लेकिन बताया जा रहा है कि दो लोग आग की लपटों में झुलस गए जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी लाशों को बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से पहले एक धमाके की आवाज सुनी गई थी इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से लगी है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications