Assam floods: असम में बाढ़ से अब तक सौ से ज्यादा लोगों की मौत, ब्रह्मपुत्र-बराक अभी भी उफान पर
गुवाहटी, 24 जून। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के अंदर सात और लोगों की मौत हो जाने के कारण अभी तक करीब सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।
Recommended Video

असम के होजई, नलबाड़ी, बजली, धुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों में सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है तो वहीं राज्य के 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया तो वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार असम में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है और वो हरसंभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रही है।
ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां खतरे के निशान से ऊपर ही हैं
अधिकांश प्रभावित जिलों में अभी ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां अभी भी उफान पर हैं।तो वहीं आज भी राज्य में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। स्काईमेट एजेंसी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और कुछ स्थानों पर बारिश संभव है।
मालूम हो कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालने का काम सेना की ओर से लगातार जारी है. राज्य के सात जिलों में लगे 55 राहत शिविर में अब 32 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचा दिया गया है। सेना और प्रशासान लगातार प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है। हालांकि भूस्खलन की वजह से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है लेकिन सेना के जवान लोगों की मदद करने में लगातार जुटे हुए हैं तो वहीं भारी बारिश की वजह से असम के कई बाढ़ प्रभावित जिलों में बिजली भी गुम है, कुल मिलाकर इस वक्त जन-जीवन अस्त-व्यस्त है, फसलों और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications