दिल्ली में छाया धूल का गुबार, बढ़ा प्रदूषण, बारिश के लिए करना होगा इंतजार
नई दिल्ली। देश के दिल यानी कि दिल्ली पर अभी भी मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान नहीं हुआ है, 5 जुलाई को यहां मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी लोगों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है, उल्टा गर्मी और उमस ने यहां के लोगों का जीना मुहाल किया है, ऊपर से धूल के गुबार ने दिल्लीवासियों को पूरी तरह से तंग कर दिया है, स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान की ओर से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ दिल्ली के आसमान पर धूल का गुबार छाया हुआ है जिससे यहां की आवो-हवा फिर से जहरीली हो गई है क्योंकि यहां प्रदूषण बढ़ गया है।

क्यों है ऐसे हालात
दिल्ली में मॉनसून के आते ही कुछ ही समय में जम्मू कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक एक ट्रफ बन गई जिसके कारण मॉनसून का पूरा असर हिमालय में देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर इस ट्रफ के नीचे यानि दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली पर पश्चिम से राजस्थान की धूल लेकर शुष्क हवाएं पहुंच रही हैं, जो कि धूल से भरी हुई हैं फिलहाल मौसम विभाग ने कहा था कि 15 जुलाई के बाद दिल्ली में हालात बदलेंगे और यहां पर जमकर बारिश होगी।

बढ़ा प्रदूषण
बारिश कम होने के कारण और राजस्थान की तरफ से हवाओं के साथ रेत और धूल आने के कारण दिल्ली में प्रदूषण में भारी वृद्धि हुई है। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर चल रहा है, जो सेहत के लिए सही नहीं है

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश
स्काईमेट अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल के मध्य और उत्तरी भागों, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और दक्षिणी कोंकण समेत उत्तरी कर्नाटक में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मॉनसून सक्रिय बने रहने की उम्मीद है, इसके अलावा राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल,झारखंड में भी बारिश होने के आसार हैं।

बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात
बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, नेपाल के तराई क्षेत्र और उत्तर बिहार के कई जिलों में हुई बारिश से कमला, बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से इस समय बिहार के 6 जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है, अब तक बाढ़ की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है।
-
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
Delhi Weather: बारिश पर लगा ब्रेक, अब शुरू होगा गर्मी का असली टॉर्चर! अगले 5 दिनों में कितना खौफनाक होगा पारा -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications