पाक आतंकी मोहम्मद याकूब उर्फ कासिम खान से जुड़े कुछ और राज
उधमपुर। जम्मू में बुधवार को पाकिस्तान से आए आतंकी मोहम्मद याकूब उर्फ उस्मान खान उर्फ कासिम खान के बारे में कई और जानकारियां अब सामने आ रही हैं। उससे पूछताछ और उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की जांच के लिए एनआईए की एक टीम जम्मू पहुंच गई है। अब जबकि कासिम खान से पूछताछ शुरू हो गई है और इस हमले की जांच भी शुरू कर दी गई है, कासिम से जुड़ी नई जानकारियां सामने आने लगी है।
कासिम से पूछताछ में खुलासे
- कासिम से करीब 20 अधिकारियों की टीमें पूछताछ में लगी हुई हैं।
- जम्मू कश्मीर पुलिस, लोकल इंटेलीजेंस यूनिट और सीबीआई के साथ ही एनआईए भी शामिल।
- जांच का असली मकसद कासिम के मॉड्यूल और उसके ओरिजन के बारे में पता लगाना है।
- पंजाब के गुरदासपुर और जम्मू के उधमपुर में हुए आतंकी हमले में कई समानताएं हैं।
- दोनों हमलों में शामिल मॉड्स ऑपरेंडी भी एक जैसी है।
- आतंकियों को गुरदासपुर हमले के दौरान तीन टारगेट दिए गए थे।
- उधमपुर में भी आतंकियों ने एक से ज्यादा टारगेट पर निशाना साधा।
- अमरनाथ यात्रा के साथ ही सेना पर आतंकी हमले को अंजाम देना आतंकियों का मकसद था।

उम्र से लेकर नाम तक पर सस्पेंस
कासिम की उम्र कितनी है इस बारे में जम्मू पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट कराने के बारे में सोच रही है। उसने अपना नाम भी कई बार बदला है।

कभी 20 तो कभी 16 बताता है अपनी उम्र
कासिम को जब पकड़ा गया तो उसने अपनी उम्र पहले 20 वर्ष बताई। इसके बाद उसने अपनी उम्र 16 वर्ष बताई।

22 वर्ष का कासिम
उम्र पर बरकरार सस्पेंस पर एक अधिकारी ने बताया कि उनकी शुरुआती जांच में इस बात का इशारा मिलता है कि वह 22 वर्ष का है।

उधमपुर हमले का लोकल कनेक्शन
मोहम्मद नावेद उर्फ कासिम और आतंकी नोमान कश्मीर में मौजूद एक पाक हैंडलर से संकेत मिल रहे थे। यह हैंडलर पाक का ही रहने वाला है। पूछताछ में नावेद ने अबु नामक एक व्यक्ति का नाम लिया।

जांचकर्ताओं ने भी की पुष्टि
जांचकर्ताओं ने भी कहा है इस तरह के हमले में आतंकियों को हमेशा दो तरफ से संकेत मिलते हैं। कासिम और नोमान को लश्कर का एक और आतंकी अबु-अल-कासिम हैंडल कर रहा था।

हमले से पहले एक घंटे तक किया इंतजार
कासिम ने बताया है कि उधमपुर में हमले को अंजाम देने से पहले उसने और नोमान ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया।

बीएसएफ के जवान के अपहरण की थी साजिश
नावेद उर्फ कासिम की मानें तो उनकी योजना बीएसएफ के एक जवान को कब्जे में लेने की थी। लेकिन नोमान की मौत ने उसे कमजोर बना दिया।

20 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आया भारत
कासिम को लश्कर ने एक वर्ष से ज्यादा समय तक ट्रेनिंग दी है। यहां तक कि भारत में दाखिल होने से पहले भी उसे 20 दिनों की कड़ी ट्रेनिंग दी गई थी।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा












Click it and Unblock the Notifications