Morbi bridge collapse: मोरबी में 5 दिनों बाद बंद हुआ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन, जानिए क्या है अब अपडेट
Morbi bridge collapse: मोरबी में 5 दिनों बाद बंद हुआ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन, जानिए क्या है अब अपडेट
Morbi bridge collapse: मोरबी पुल हादसे के पांच दिनों बाद वहां अब सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि 143 साल पुराने पुल के मच्छु नदी में गिरने के पांच दिन बाद गुरुवार की रात सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। इस हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हुई है। राज्य राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने कहा कि अब किसी के लापता होने की खबर नहीं है इसलिए बचाव अभियान रोक दिया गया है। हर्षद पटेल ने कहा, "जारी तलाशी और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। कोई लापता व्यक्ति नहीं बचा है, इसलिए सभी जांच एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद तलाशी अभियान पूरा कर लिया गया है और बंद किया गया।"

135 लोगों की हुई मौत
रविवार 30 अक्टूबर को मोरबी कस्बे में एक केबल पुल के गिरने से कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड (भारतीय तटरक्षक बल), भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ ने स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर मोरबी पुल ढहने की जगह पर खोज और बचाव अभियान चलाया था। जो पांच दिनों तक चला।

पीएम मोदी ने भी किया दौरा
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात के मोरबी का दौरा किया था। पीएम मोदी ने मोरबी में स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को राजभवन, गांधीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की भी अध्यक्षता की थी। गुजरात सरकार ने पुल गिरने की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है और अधिकारियों से त्रासदी से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है।

मोरबी पुल हादसे की जांच कहां तक पहुंची?
मोरबी हादसे के नौ आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पांच अभी भी फरार हैं। गुजरात पुलिस ने पुल ढहने की त्रासदी के लिए शुरुआती जांच में जिम्मेदार ओरेवा समूह के नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 308 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस हिरासत में चार व्यक्तियों में से दो ओरेवा कंपनी के प्रबंधक हैं, जिसने सात महीने के रखरखाव के काम के बाद पुल को पर्यटकों के लिए खोल दिया और अन्य दो निर्माण कार्य ठेकेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications