बालासोर हादसे की खबर सुनकर मोरारी बापू हुए दुखी, इतने लाख की सहायता राशि का ऐलान

Balasore train accident: मोरारी बापू की कथा कोलकाता में हो रही। वहां से उन्होंने 50 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया।

bapu

ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे ने पूरी दुनिया को झंकझोर कर रख दिया। अभी तक उसमें 261 लोगों से ज्यादा की मौत हुई है, जबकि करीब 900 लोग घायल हैं। इस घटना पर कथावाचक मोरारी बापू ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही मदद के लिए सहायता राशि का ऐलान किया।

दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मोरारी बापू की कथा हो रही। इसी बीच उनको हादसे की खबर मिली। जिस पर उन्होंने दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने 50 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दें और जो घायल हुए हैं, उन्हें जल्दी से स्वस्थ करें।

रेल मंत्रालय ने की सहायता राशि की घोषणा
रेलवे के मुताबिक बालासोर हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख और मामूली घायलों के लिए 50-50 हजार की सहायता राशि की घोषणा हुई है।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सहायता राशि का ऐलान किया है। पीएमओ के मुताबिक रेलवे के अलावा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि मिलेगी।

ममता सरकार का भी ऐलान
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक राज्य सरकार ने बालासोर रेल दुर्घटना में मरने वाले राज्य के लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने किया दौरा
बालासोर में घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार दोपहर वहां पहुंचे और हालात का जायजा लिया। रेल मंत्री के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, अब रेल रूट की बहाली पर तेजी से काम किया जा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+