हैदराबाद एयरपोर्ट को मूडीज ने दिया झटका, कम हुई रेटिंग

नई दिल्ली: रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने हैदराबाद एयरपोर्ट को बड़ा झटका दिया है। जिसके तहत राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (हैदराबाद) की रेटिंग घटा दी गई है। रेटिंग घटने की वजह लॉकडाउन को माना जा रहा है। मूडीज के मुताबिक संचालन कम होने से एयरपोर्ट पर चल रहे प्रोजेक्ट पर असर पड़ेगा। मूडीज अमेरिका की एक कंपनी है, जो आर्थिक मामलों से जुड़ी चीजों की रेटिंग करती है।

moodys

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की कॉर्पोरेट रेटिंग को घटाकर Ba1 से Ba2 कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट की रेटिंग Ba3 है। DIAL फिलहाल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ऑपरेट और उसका रख रखाव करता है। ये हवाई अड्डे के विस्तार के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिस पर 9800 करोड़ का खर्च आएगा। साथ ही उसे पूरा होने में दो-तीन साल लगेंगे। इसी तरह GHIAL हैदराबाद स्थित राजीव गांधी हवाई अड्डे की देखभाल का काम कर रहा है। इसके विस्तारीकरण के लिए 5500 करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहा है। जिसको भी पूरा होने में दो-तीन साल का वक्त लगेगा। मूडीज के मुताबिक डाउनग्रेड कोरोना वायरस महामारी के प्रसार से जुड़े कमजोर परिचालन की स्थिति को दर्शाता है। एजेंसी के मुताबिक GHIAL के वित्तीय मैट्रिक्स में गिरावट मुख्य रूप से अप्रैल 2020 में लागू टैरिफ कटौती से प्रेरित है। कंपनी को अब हवाई अड्डे के विस्तार के लिए ऋण की जरूरत पड़ेगी।

सॉवरेन रेटिंग्स भी घटी
दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने जून के पहले हफ्ते में भारत के सॉवरेन रेटिंग्स को घटा दिया था। इसके साथ ही आउटलुक को भी 'स्थिर' से 'निगेटिव' कर दिया था। मूडीज का कहना है कि भारत में कोरोना महामारी के बाद भी लंबे समय तक बहुत धीमी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। भारत की विदेशी मुद्रा और स्थानीय मुद्रा लंबी अवधि की जारीकर्ता रेटिंग को Baa3 से Baa2 तक सीमित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+